Thu. Jan 1st, 2026

नए आबकारी मंत्री का निर्देश, अब दारू कैशलेस…!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने पदभार संभालते ही विभागीय कामकाज की समीक्षा की और कई सख्त निर्देश जारी किए। सोमवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी शराब दुकानों में 100 फीसदी कैशलेस लेनदेन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अब हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी मुख्यालय से 24 घंटे की जाएगी।

बैठक में आबकारी सचिव आर. शंगीता, बेवरेजेस कॉर्पोरेशन व स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री देवांगन ने फार्महाउस पार्टियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, क्योंकि शिकायतें मिलती हैं कि वहां अक्सर राज्य के बाहर की शराब का उपयोग होता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

  • सभी शराब दुकानों में 100% कैशलेस लेनदेन

  • हर दुकान में CCTV, मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी

  • फार्महाउस पार्टियों पर कड़ी नजर

  • अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई और सीमाओं पर सघन जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *