Tue. Apr 29th, 2025

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी: 12 नवजातों की जान पर मंडराया खतरा…!

Madhya Pradesh Breaking: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना घटी। चोरों ने अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई की पाइपलाइन काट दी, जिससे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती 12 नवजातों की जान खतरे में पड़ गई। घटना के समय NICU में कुल 20 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 12 ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

Madhya Pradesh Breaking: पाइपलाइन कटने से ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बच्चों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। इस स्थिति में नवजात शिशुओं के रोने की आवाजें गूंज उठीं और अस्पताल में भगदड़ का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत वरिष्ठ डॉक्टरों को सूचित किया।

Madhya Pradesh Breaking: शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस माथुर ने तत्काल स्थिति को संभाला। अस्पताल में मौजूद इमरजेंसी जंबो सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की गई, जिससे NICU में भर्ती बच्चों की जान बचाई जा सकी।

Madhya Pradesh Breaking: जांच में पाया गया कि पोस्टमार्टम रूम के पास से ऑक्सीजन सिलेंडर की कॉपर पाइपलाइन लगभग 10-15 फीट तक कटी हुई थी। चोरों ने इसे चोरी कर लिया था।

Madhya Pradesh Breaking: अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। यदि ऑक्सीजन की आपूर्ति समय रहते बहाल नहीं होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

Madhya Pradesh Breaking: यह घटना अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। प्रशासन को जल्द से जल्द सुरक्षा उपायों को मजबूत करना होगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *