रायपुर: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 की प्रस्तुति रास गरबा 2024 की सफलता के बाद इस साल फिर से राजधानी रायपुर नवरात्र की भव्य गरबा रातों का गवाह बनेगा। Raas Garba 2025 का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में किया जाएगा।

फ्री गरबा वर्कशॉप – 20 सितंबर से
आयोजन से पहले 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे से ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में फ्री गरबा वर्कशॉप होगा। इस वर्कशॉप में देश के नामी गरबा आर्टिस्ट्स मंच पर मौजूद रहेंगे और गरबा नृत्य के सभी स्टेप्स सिखाएंगे।
क्या होगा खास?
-
पारंपरिक गुजराती रास और गरबा के साथ आधुनिक संगीत और डांडिया का संगम।
-
देशभर से मशहूर कलाकार, लाइव म्यूजिक बैंड, गायक और डीजे की प्रस्तुतियाँ।
-
बेस्ट गरबा ड्रेस और बेस्ट डांसर प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा स्पेशल अवॉर्ड।
-
बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ।
सुरक्षा और सुविधाएँ
-
आयोजन स्थल पर पर्याप्त पार्किंग स्पेस, फूड स्टॉल्स और मेडिकल सुविधाएँ।
-
उच्चस्तरीय लाइटिंग, साउंड सिस्टम और थीम आधारित सजावट।
-
सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण में भक्त माता रानी की भक्ति में सराबोर होंगे।
संपर्क
रास गरबा 2025 में शामिल होने के लिए पास अनिवार्य है।
इच्छुक भक्त निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 7880112340, 9425509695
यह आयोजन रायपुर ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करेगा। नवरात्र के पावन अवसर पर ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट एक बार फिर गरबा की धूम और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा।

