Sun. Dec 28th, 2025

Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी

Raipur Big News
Raipur Big News

Raipur Big News : रायपुर : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देश भर में छिड़ी सियासी जंग की आंच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक पहुँच गई। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए भाजपा कार्यालय के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सड़क पर जबरदस्त टकराव और धक्का-मुक्की देखने को मिली।

Raipur Big News : दिग्गजों की अगुआई में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’
कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन महज एक रैली नहीं, बल्कि पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन था। इस आंदोलन की कमान खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे दिग्गजों ने संभाल रखी थी। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले के जरिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ‘षड्यंत्र’ रच रही है, जिसका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।

read more : CNG PNG Price : आम आदमी को बड़ी राहत : 1 जनवरी से घट जाएंगे CNG और PNG के रेट, जानिए कितनी होगी बचत।

बैरिकेड्स पर छिड़ा ‘जंग’ जैसा नजारा
सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जब नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए किलेबंदी कर रखी थी। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसे पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। माहौल इतना गर्मा गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

“भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इस ‘तानाशाही’ के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन के दौरान रायपुर की सड़कों पर घंटों तक गहमागहमी बनी रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *