Sun. Jun 15th, 2025

रायपुर कलेक्टर ने CMHO दफ्तर में दी दबिश, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

रायपुर: रायपुर कलेक्टर ने CMHO दफ्तर में अचानक दबिश दी, जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने का आदेश दिया। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्यालय के सभी दरवाजे समय पर खोले जाएं।

कुछ दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय का दौरा कर रहे थे। वहां से अपनी शासकीय वाहन में निकलने के बाद उन्होंने तेज गति से बाइक चला रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को देखा। कलेक्टर ने तुरंत उस बाइक सवार को रोका और कार्रवाई के आदेश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अमन यादव पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि शहर में तेज गति से वाहन चलाने और दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *