Fri. Mar 6th, 2026

Raipur News: मंत्रालय में बड़ा बदलाव, 1 दिसंबर से लागू…!

CG Promotion
CG Promotion

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System – AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से पूरी तरह प्रभावी होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 7 नवंबर 2025 तक AEBAS पोर्टल पर स्व-पंजीकरण (Self Registration) की प्रक्रिया पूरी करें।

कैसे करें पंजीकरण?

पंजीकरण के लिए कर्मचारियों को https://cggad.attendance.gov.in पोर्टल पर जाकर
User/Employee Registration अनुभाग में अपनी जानकारी भरनी होगी।

पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारियाँ:

  • नाम

  • जन्म तिथि

  • लिंग

  • आधार संख्या या वर्चुअल आईडी

  • मोबाइल नंबर

  • ईमेल आईडी

  • संगठन/अनुभाग/इकाई का नाम

  • पदनाम

  • कार्यालय स्थान

  • कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो)

  • पासपोर्ट आकार का फोटो (.jpeg प्रारूप, अधिकतम 150 KB)

यूनिट चयन के दिशा-निर्देश

स्व-पंजीकरण के समय कर्मचारियों को “Division/Unit within Organization” के रूप में निम्नलिखित श्रेणी का चयन करना होगा —

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी: GAD-2 (IAS Establishment)

  • विधि विभाग के सेवक: Law Department (Mantralaya)

  • संसदीय कार्य विभाग के सेवक: Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: GAD-10

  • मंत्रालयीन सेवा एवं अन्य शासकीय सेवक: GAD-8

मोबाइल ऐप से होगी उपस्थिति दर्ज

पंजीकरण पूर्ण होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए AadhaarFaceRD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकेंगे।

तकनीकी सहायता

यदि किसी कर्मचारी को पंजीकरण के दौरान कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे पीयूष दुबे (मो. 7987582401), सामान्य प्रशासन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

सरकार का कहना है कि यह प्रणाली डिजिटल उपस्थिति को पारदर्शी और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए लागू की जा रही है।
सभी विभागीय सचिवों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित कराएं ताकि 1 दिसंबर से प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *