Tue. Apr 29th, 2025

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सुनील सोनी की बढ़त, मतगणना जारी

रायपुर दक्षिण: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना 13 नवंबर को मतदान के बाद आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे डाकमत पत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया का आरंभ हुआ। इसके बाद साढ़े 8 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई।

बीजेपी की बढ़त बरकरार
डाकमत पत्रों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी ने बढ़त बनाई और पहले राउंड के बाद भी यह बढ़त कायम रही। पहले चरण में सुनील सोनी को 4,871 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 3,446 वोटों के साथ पीछे रहे।

राउंड दर राउंड वोटों की स्थिति:
पहला राउंड: सुनील सोनी 4,871, आकाश शर्मा 3,446 (बढ़त: 1,425)
दूसरा राउंड: भाजपा 7,651, कांग्रेस 4,245 (बढ़त: 3,404)
तीसरा राउंड: भाजपा 11,240, कांग्रेस 5,909 (बढ़त: 5,331)
चौथा राउंड: भाजपा 14,374, कांग्रेस 8,738 (बढ़त: 5,636)
पांचवा राउंड: भाजपा 18,578, कांग्रेस 10,213 (बढ़त: 8,365)
छठा राउंड: भाजपा 23,107, कांग्रेस 11,821 (बढ़त: 11,286)
सातवां राउंड: भाजपा 27,911, कांग्रेस 14,083 (बढ़त: 13,828)

मुख्य मुकाबला: बीजेपी बनाम कांग्रेस
इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा से सुनील सोनी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी, जिसमें 14 टेबलों पर ईवीएम की गिनती हो रही है और एक काउंटर पर डाकमत पत्रों की गिनती की जा रही है।

मतगणना के इंतजाम
गिनती के कार्य को सुचारू रूप से कराने के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और चार अतिरिक्त सहायक अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर के साथ काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच यह प्रक्रिया शाम पांच से छह बजे तक पूरी होने की संभावना है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजे आने तक सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं, जहां भाजपा के सुनील सोनी ने अब तक बढ़त बनाई हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *