मेष राशि
घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नई खुशखबर मिल सकती है। अविवाहित लोग किसी से आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहस से बचें।
वृषभ राशि
धन लाभ होगा। पिताजी की सलाह से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। दूसरों के लिए की गई भलाई को लोग गलत समझ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ संभव है।
कर्क राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पुराने अनुभवों से सबक लें।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। विरोधियों की बातों में न आएं।
कन्या राशि
वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। संतान बाहर जा सकती है। किसी परिजन की सेहत कमजोर हो सकती है।
तुला राशि
व्यापार में अधिक लाभ नहीं होगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुरानी चिंता दूर होगी। काम में आलस्य नुकसान पहुंचा सकता है।
वृश्चिक राशि
नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संपत्ति से लाभ के योग हैं। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।
धनु राशि
आज गुस्से से बचना जरूरी है। किसी बात पर घर के बड़े नाराज़ हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान होगा। संतान की मांग पूरी करने में खर्च बढ़ सकता है।
मकर राशि
कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी होगा। साझेदारी में सतर्क रहें। परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम का असर हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।

