नई दिल्ली। Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy इवेंट में बहुप्रतीक्षित Galaxy Tab S11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने केवल दो मॉडल – Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra पेश किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार कोई ‘Plus’ वेरिएंट शामिल नहीं किया गया है। दोनों टैबलेट्स को MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट, 512GB तक स्टोरेज और AI-पावर्ड फीचर्स के साथ उतारा गया है।
कीमत और उपलब्धता
-
Galaxy Tab S11 (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत अमेरिका में $800 (करीब 70,400 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 256GB और 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध रहेंगे।
-
Galaxy Tab S11 Ultra (Wi-Fi) की कीमत $1,200 (करीब 1,05,740 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः $1,320 और $1,620 तक जाती है।
-
दोनों टैबलेट्स फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और ग्रे व सिल्वर कलर ऑप्शन में आते हैं। कंपनी इसके साथ Goodnotes, Clip Studio और अन्य ऐप्स की सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।
-
भारत में इनकी कीमत का खुलासा अभी बाकी है।
दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra दोनों Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं और कंपनी सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
-
डिस्प्ले: Galaxy Tab S11 में 11-इंच Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, जबकि Ultra मॉडल में 14.6-इंच डिस्प्ले है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600nits पीक ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है।
-
AI फीचर्स: इसमें Google Circle to Search, Gemini और Galaxy AI Suite जैसे टूल्स शामिल हैं। यूजर्स को Sketch to Image, Note Assist और Drawing Assist जैसे नए AI फीचर्स का फायदा मिलेगा।
-
परफॉर्मेंस: दोनों टैबलेट्स में 3nm MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है।
कैमरा और DeX एक्सपीरियंस
-
Galaxy Tab S11 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप (13MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड) है।
-
Galaxy Tab S11 में 13MP सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।
-
दोनों डिवाइस में 12MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मौजूद है।
-
नया Samsung DeX मल्टीपल वर्कस्पेस, होम स्क्रीन शॉर्टकट और एक्सटर्नल मॉनिटर सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह टैबलेट्स एक डेस्कटॉप जैसे अनुभव प्रदान करते हैं।
डाइमेंशन्स और बैटरी
-
Galaxy Tab S11: मोटाई 5.5mm, वजन 469g और बैटरी 8,400mAh

