कांसाबेल। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2025 में भी “तेंदूपत्ता संग्राहक छात्रवृत्ति योजना” के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
योजना के तहत —
-
10वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹15,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
-
12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़:
संग्राहक कार्ड, छात्र का आधार कार्ड, उत्तीर्ण कक्षा की सत्यापित मार्कशीट, बैंक पासबुक की प्रति, और परिवार के मुखिया का आधार कार्ड। साथ ही, लगातार तीन वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण करना अनिवार्य है।
स्थानीय स्तर पर इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्षों में सैकड़ों विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन कर 100% शुद्धता के साथ लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति का लाभ मिला है।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए संपर्क करें:
जयश्री कम्प्यूटर्स एवं लोक सेवा केंद्र, स्टेट बैंक के पास, जयकिशन होटल, कांसाबेल
📞 8461965003, 6265826036


