Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Sex Racket : कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।
कौन-कौन थे हिरासत में?
जांच में पता चला कि मकान से पकड़ी गई दोनों युवतियां शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं हैं। वहीं, दोनों युवक निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।
जांच में क्या मिला?
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े सेक्स रैकेट जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने दोनों छात्राओं को पूछताछ और समझाइश के बाद छोड़ दिया है। वहीं, मकान मालिक सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि कोई बड़ा रैकेट सामने आता है तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

