Tue. Apr 29th, 2025

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती दर्शन, देखें लाइव

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख स्थान है। पुराणों, महाभारत, और महाकवि कालिदास की रचनाओं में इस मंदिर का सुंदर वर्णन मिलता है। दक्षिणमुखी और स्वयंभू होने के कारण महाकालेश्वर की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस मंदिर में महाकाल के दर्शन मात्र से जीवन की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

महाकाल दर्शन: महाकाल को ठंडे जल और पंचामृत से स्नान कराकर उनका दिव्य श्रृंगार किया जाता है, जिसमें फूल, भस्म, और रुद्राक्ष की माला चढ़ाई जाती है। इस अलौकिक स्वरूप में महाकाल अत्यंत मनमोहक लगते हैं। भस्म आरती के बाद शिव निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं, जो एक अद्भुत अनुभव होता है।

लाइव दर्शन: घर बैठे महाकालेश्वर मंदिर के लाइव दर्शन से इस दिव्य स्थल की पवित्रता का अनुभव कर सकते हैं, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लाता है। लाइव दर्शन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन-

https://youtu.be/kwAujaiR7BM

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *