SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 7,565 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
-
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष): 4,408
-
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स-सर्विसमैन और अन्य): 285
-
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स-सर्विसमैन कमांडो): 376
-
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव- महिला): 2,496
योग्यता व शर्तें
-
शैक्षणिक योग्यता: 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास
-
विशेष छूट: दिल्ली पुलिस MTS कर्मचारी/रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के बेटे-बेटियां 11वीं पास पर भी योग्य
-
पुरुष अभ्यर्थियों के पास LMV (कार/मोटरसाइकिल) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य (लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं)
आयु सीमा
-
1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
आवेदन शुल्क
-
सामान्य/OBC/EWS: ₹100
-
SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक: शुल्क मुक्त
-
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड)
चयन प्रक्रिया
-
पहला चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – दिसंबर 2025 या जनवरी 2026
-
परीक्षा भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी
सैलरी
-
पे लेवल-3: ₹21,700 – ₹69,100 (ग्रुप-C पद)
महत्वपूर्ण तिथियां
-
नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
-
करेक्शन विंडो: 29 से 31 अक्टूबर 2025
-
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
👉 आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

