Mahakaal Darshan: उज्जैन, मध्यप्रदेश स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में से एक है। महाकालेश्वर की महिमा का वर्णन पुराणों, महाभारत और कालिदास की रचनाओं में भी मिलता है। यह मंदिर स्वयंभू, दक्षिणमुखी और भव्य होने के कारण अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि महाकाल के दर्शन मात्र से ही जीवन की समस्याओं का समाधान हो जाता है।
Mahakaal Darshan: प्रतिदिन महाकाल को सबसे पहले ठंडे जल से स्नान कराया जाता है, फिर पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद महाकाल का फूल, भस्म और माला से दिव्य श्रृंगार किया जाता है। शिव के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन अत्यंत मनमोहक होता है। उन्हें रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भस्म आरती के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में प्रकट होते हैं।
Mahakaal Darshan: लाइव दर्शन के माध्यम से आप महाकालेश्वर मंदिर के पवित्र वातावरण का अनुभव घर बैठे कर सकते हैं। इस दिव्य अनुभव से आप अपने जीवन में सकारात्मकता और आशीर्वाद पा सकते हैं। लाइव दर्शन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं और महाकाल के आशीर्वाद से अपनी सुबह की शुरुआत करें।