Accountability Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/accountability/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 26 Oct 2025 06:43:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Accountability Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/accountability/ 32 32 आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाईं! सरकारी अफ़सर बने सत्ता के प्रचारक – विपक्ष का चुनाव आयोग से सख्त एक्शन की मांग https://maarmik.in/%e0%a4%86%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%81-%e0%a4%89/ https://maarmik.in/%e0%a4%86%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%81-%e0%a4%89/#respond Sun, 26 Oct 2025 06:43:40 +0000 https://maarmik.in/?p=5714 बेतिया, 23 अक्टूबर 2025। बिहार में चुनावी रण छिड़ा है, आचार संहिता लागू है — फिर भी सत्ता पक्ष ने सरकारी योजनाओं की आड़ में खुलेआम प्रशासनिक मशीनरी को चुनावी प्रचार का औज़ार बना दिया है।मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के नाम पर हरिनगर चीनी मिल के भितहा क्षेत्र के रुपही गांव में आयोजित गन्ना विकास […]

The post आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाईं! सरकारी अफ़सर बने सत्ता के प्रचारक – विपक्ष का चुनाव आयोग से सख्त एक्शन की मांग appeared first on Maarmik.in.

]]>

बेतिया, 23 अक्टूबर 2025।

बिहार में चुनावी रण छिड़ा है, आचार संहिता लागू है — फिर भी सत्ता पक्ष ने सरकारी योजनाओं की आड़ में खुलेआम प्रशासनिक मशीनरी को चुनावी प्रचार का औज़ार बना दिया है।मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के नाम पर हरिनगर चीनी मिल के भितहा क्षेत्र के रुपही गांव में आयोजित गन्ना विकास गोष्ठी में सरकारी अफसरों की फौज मंच पर मौजूद रही।

 

कार्यक्रम में केवीके नरकटियागंज के वैज्ञानिक डॉ. अभिक पात्रा, गन्ना प्रसार अधिकारी मो. शाह रज़ा हुसैन, महाप्रबंधक गन्ना एम.एल. शर्मा, सहायक प्रबंधक विनय मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह कार्यक्रम महज़ एक प्रशिक्षण शिविर नहीं था, बल्कि चुनावी लाभ के लिए रचा गया सरकारी तमाशा था — जिसमें लगभग 200 किसानों को बुलाकर प्रोत्साहन योजनाओं की बातें की गईं, बीज वितरण कराया गया और ‘सरकार की उपलब्धियों’ का बखान किया गया।विपक्ष ने इसे “लोकतंत्र की मर्यादा पर सीधा प्रहार” बताया है।

विपक्षी नेताओं का कहना है —“जब आचार संहिता लागू है, तब सरकारी मंच से इस तरह का कार्यक्रम सिर्फ सत्ता पक्ष को चुनावी फ़ायदा पहुँचाने के लिए कराया गया है। अधिकारी जनता की सेवा छोड़ सत्ताधारी दल के इशारों पर नाच रहे हैं। ये लोकतंत्र नहीं, प्रशासन का अपहरण है।”

विपक्ष ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई, संबंधित अधिकारियों के निलंबन और कार्यक्रम की स्वतंत्र जांच की मांग की है।विपक्षी नेताओं ने चेताया —“अगर आयोग ने आँख मूँद ली, तो विपक्ष सड़कों पर उतरेगा और जनता के बीच जाकर इस तानाशाही को बेनकाब करेगा।”

The post आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाईं! सरकारी अफ़सर बने सत्ता के प्रचारक – विपक्ष का चुनाव आयोग से सख्त एक्शन की मांग appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/%e0%a4%86%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%81-%e0%a4%89/feed/ 0
भूपेश बघेल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ED की कार्रवाई को दी चुनौती https://maarmik.in/bhupesh-baghels-petition-in-the-supreme-court/ https://maarmik.in/bhupesh-baghels-petition-in-the-supreme-court/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:03 +0000 https://maarmik.in/?p=4606 नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को सुनवाई होगी। यह याचिका मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 44, 50 और 63 के दुरुपयोग को लेकर दाखिल की गई है। भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को […]

The post भूपेश बघेल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ED की कार्रवाई को दी चुनौती appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को सुनवाई होगी। यह याचिका मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 44, 50 और 63 के दुरुपयोग को लेकर दाखिल की गई है। भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी और एकतरफा बताते हुए अदालत से संरक्षण की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बघेल की ओर से पक्ष रखा।

इस याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की विशेष पीठ कर रही है, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां और जस्टिस एनके सिंह शामिल हैं। अदालत ने सुनवाई को तीन चरणों में विभाजित किया है—प्राथमिक आपत्तियां, उनके जवाब और अंत में मामले के गुण-दोष की चर्चा। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने आग्रह किया कि सुनवाई जल्द पूरी की जाए ताकि तय समय में फैसला आ सके।

भूपेश बघेल ने ED की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह एजेंसी पुराने मामलों को खोलकर राजनीति से प्रेरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर पहले से नॉन-बेलेबल वारंट जारी हैं, वे खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हीं के बयानों के आधार पर उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि PMLA की धारा 50 के तहत किसी भी व्यक्ति से उसके खिलाफ ही बयान लेना न्याय सिद्धांतों का उल्लंघन है।

मामले की जड़ में छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला है, जिसमें ईडी ने 2100 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। ईडी के अनुसार इस घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और चैतन्य बघेल को इसका मास्टरमाइंड बताया गया है। 18 जुलाई को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। चैतन्य ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर जल्द सुनवाई संभावित है।

यह मामला राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन गया है। कांग्रेस इसे बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है। अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से यह तय होगा कि ED की कार्रवाई संविधान और कानून के अनुरूप है या फिर इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

 

The post भूपेश बघेल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ED की कार्रवाई को दी चुनौती appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhupesh-baghels-petition-in-the-supreme-court/feed/ 0
PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/ https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:34 +0000 https://maarmik.in/?p=4671 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 […]

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल का स्टॉक कम है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

खाद्य विभाग ने 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित कर दिया है, वहीं 72 दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और 194 दुकानों के विरुद्ध वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि PDS में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/feed/ 0