Administrative Reshuffle MP Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/administrative-reshuffle-mp/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 06 Oct 2025 15:25:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Administrative Reshuffle MP Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/administrative-reshuffle-mp/ 32 32 IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/ https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/#respond Mon, 06 Oct 2025 15:25:21 +0000 https://maarmik.in/?p=5591 IPS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने राज्य में पुलिस विभाग के बड़े फेरबदल किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और तीन राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में अनु बेनीवाल, सर्वप्रिय सिन्हा और आदित्य […]

The post IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
IPS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने राज्य में पुलिस विभाग के बड़े फेरबदल किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और तीन राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में अनु बेनीवाल, सर्वप्रिय सिन्हा और आदित्य पटले जैसे आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जबकि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में आशीष खरे, रश्मि धुर्वे डाबर और मंजीत सिंह चावला के पदों में बदलाव किया गया है।

IPS अधिकारियों के तबादले

  • अनु बेनीवाल (IPS) — वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी मनावर, धार से ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी ग्वालियर बनाया गया है।

  • सर्वप्रिय सिन्हा (IPS) — वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी बैरसिया, भोपाल से तबादला कर एडिशनल एसपी सिंगरौली पदस्थ किया गया है।

  • आदित्य पटले (IPS) — वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस आयुक्त, विजयनगर, नगरीय पुलिस इंदौर से ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

  • आशीष खरे (SPS) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अन्वेषण विभाग, पुलिस मुख्यालय भोपाल से हटाकर एडिशनल एसपी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।

  • रश्मि धुर्वे डाबर (SPS) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महानिरीक्षक कार्यालय बालाघाट का तबादला निरस्त करते हुए यथावत रखा गया है।

  • मंजीत सिंह चावला (SPS) — एडिशनल एसपी महिला सुरक्षा, जोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) पदस्थ किया गया है।

IPS Transfer
IPS Transfer

प्रशासनिक संतुलन की दिशा में कदम

गृह विभाग के इस कदम को राज्य में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं से विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

The post IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/feed/ 0