Agriculture News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/agriculture-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 24 Nov 2025 15:44:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Agriculture News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/agriculture-news/ 32 32 CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/ https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/#respond Mon, 24 Nov 2025 15:44:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6098 CG Big News: धान खरीदी सीजन में अव्यवस्था और टोकन नहीं कटने से नाराज़ लोहारा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का घेराव किया। किसानों का कहना था कि धान उपार्जन केंद्रों में भारी परेशानी हो रही है और टोकन नहीं मिलने से लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी दौरान […]

The post CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Big News: धान खरीदी सीजन में अव्यवस्था और टोकन नहीं कटने से नाराज़ लोहारा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का घेराव किया। किसानों का कहना था कि धान उपार्जन केंद्रों में भारी परेशानी हो रही है और टोकन नहीं मिलने से लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला वहां से गुजर रहा था। किसानों की भीड़ और आक्रोश देखते हुए डिप्टी सीएम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए काफिला रुकवाया और सड़क पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं।

किसानों ने आरोप लगाया कि लोहारा ब्लॉक के दो पटवारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं और धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के कारण टोकन नहीं कट रहे। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने मौके पर ही हल्का नंबर 15, कुरुवा में पदस्थ पटवारी राजेश शर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी किए। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया और उसकी प्रति वहीं किसानों को दिखाई, जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू की जाएगी और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

The post CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/feed/ 0
CG Big News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट, हड़ताल को सरकार ने घोषित किया अवैध https://maarmik.in/cg-big-news-paddy-procurement-in-trouble-in-chhattisgarh/ https://maarmik.in/cg-big-news-paddy-procurement-in-trouble-in-chhattisgarh/#respond Thu, 13 Nov 2025 06:46:55 +0000 https://maarmik.in/?p=5949 CG Big News: छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को राज्य सरकार ने अवैधानिक घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। सरकार […]

The post CG Big News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट, हड़ताल को सरकार ने घोषित किया अवैध appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Big News: छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को राज्य सरकार ने अवैधानिक घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होगी।

गौरतलब है कि सहकारी सोसायटी कर्मियों की हड़ताल 3 नवंबर से जारी है, जिसके कारण खरीदी की तैयारी प्रभावित हो रही थी। इसके बावजूद सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसान हित में खरीदी की प्रक्रिया तय तिथि पर ही प्रारंभ की जाएगी।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर एफआईआर और विरोध प्रदर्शन
इस बीच धमतरी जिले में समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष और छाती सोसाइटी के प्रबंधक नरेंद्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के विरोध में हड़ताली कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो रायपुर-धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ने 3 नवंबर से हड़ताल पर गए सभी कर्मचारियों को कार्य पर लौटने का अंतिम अवसर दिया है। आदेश के अनुसार, 13 नवंबर शाम 3 बजे तक कार्य पर उपस्थित न होने वालों की सेवाएं प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी सेवा नियम 2018 के तहत समाप्त की जाएंगी।

सरकार ने जारी किया वैकल्पिक व्यवस्था का आदेश
सहकारिता विभाग ने राज्य के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि समिति कर्मचारियों की हड़ताल के चलते धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए अन्य विभागों जैसे राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपा जा सकता है। यह आदेश सहकारिता विभाग के सचिव द्वारा जारी किया गया है।

धान खरीदी में देरी पर धनेंद्र साहू का सरकार पर हमला
पूर्व पीसीसी प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से साफ है कि धान खरीदी की इच्छा ही नहीं है। खरीदी केंद्रों में सफाई, बिजली, बारदाना और कांटे की व्यवस्था तक पूरी नहीं है। अधिकांश केंद्रों के दरवाजे अब तक बंद हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस वर्ष अब तक किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी नहीं किए गए हैं, जबकि हर साल खरीदी से पहले यह प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती थी। लाखों किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन भी अधूरा है, जिससे किसानों में भारी असंतोष है।

The post CG Big News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट, हड़ताल को सरकार ने घोषित किया अवैध appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-big-news-paddy-procurement-in-trouble-in-chhattisgarh/feed/ 0