Azad Chowk Crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/azad-chowk-crime/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Azad Chowk Crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/azad-chowk-crime/ 32 32 महिलाओं से लाखों की ठगी, पैसा डबल करने का दिया झांसा https://maarmik.in/women-cheated-of-lakhs-of-rupees/ https://maarmik.in/women-cheated-of-lakhs-of-rupees/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4623 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने मोहल्ले की अन्य महिलाओं को लोन दिलाने के बहाने पहले विश्वास में लिया, फिर शेयर बाजार में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को […]

The post महिलाओं से लाखों की ठगी, पैसा डबल करने का दिया झांसा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने मोहल्ले की अन्य महिलाओं को लोन दिलाने के बहाने पहले विश्वास में लिया, फिर शेयर बाजार में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ज्योति यादव, निवासी हांडीपारा, ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि मोहल्ले की महिला प्रेरणा शर्मा (पति संपन्न शर्मा, उम्र 49 वर्ष), निवासी ब्राह्मणपारा, ने मोहल्ले की कई महिलाओं को विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया।
लेकिन लोन की रकम महिलाओं को देने की बजाय खुद रख ली और कहा कि वह इस पैसे को शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना लाभ दिलवाएगी।

कितने की हुई ठगी?

  • ज्योति यादव से ₹3,75,000 की ठगी

  • अन्य महिलाओं से भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर प्रेरणा शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

The post महिलाओं से लाखों की ठगी, पैसा डबल करने का दिया झांसा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/women-cheated-of-lakhs-of-rupees/feed/ 0