bajrang dal protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bajrang-dal-protest/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 24 Dec 2025 04:56:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png bajrang dal protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bajrang-dal-protest/ 32 32 छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/ https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/#respond Wed, 24 Dec 2025 04:49:05 +0000 https://maarmik.in/?p=7075 छत्तीसगढ़ बंद : रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में हुए शव दफन विवाद की गूंज आज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर को बुलाए गए प्रदेशव्यापी बंद का असर राजधानी रायपुर समेत कई जिलों […]

The post छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब appeared first on Maarmik.in.

]]>
छत्तीसगढ़ बंद : रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में हुए शव दफन विवाद की गूंज आज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर को बुलाए गए प्रदेशव्यापी बंद का असर राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ बंद : राजधानी की सड़कों पर उतरे व्यापारी और संगठन
रायपुर के व्यापारिक केंद्रों में आज सन्नाटा पसरा हुआ है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद हैं।

जयस्तंभ चौक: सुबह से ही व्यापारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर सक्रिय नजर आए।

पेट्रोलिंग: कार्यकर्ता टोलियां बनाकर प्रमुख मार्गों पर निकले और व्यापारियों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने की अपील की।

कांकेर में ‘महाआक्रोश रैली’ की तैयारी
आंदोलन का केंद्र रहे कांकेर में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। यहां सर्व समाज द्वारा एक विशाल रैली निकालने की योजना है:

रूट: सुबह 11 बजे ‘वंदे मातरम स्थल’ से ‘कांकेर डोम’ तक शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन: रैली के समापन पर कलेक्टर को 5 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें धर्मांतरण पर सख्त कानून और विवादित मुद्दों के स्थायी समाधान की मांग शामिल है।

विवाद की जड़: बड़े तेवड़ा गांव का मामला
यह पूरा विरोध प्रदर्शन कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में हुए एक हालिया घटनाक्रम से उपजा है। वहां शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने अब एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है। सर्व समाज का आरोप है कि राज्य के कई इलाकों में नियम विरुद्ध धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

The post छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/feed/ 0
धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/ https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:04 +0000 https://maarmik.in/?p=4649 धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त […]

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त हैं। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद और झूमा-झटकी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और विशेष समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस जब आरोपियों को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने में एकत्र होकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान, थाना परिसर में तीन युवकों की पिटाई भी कर दी गई, जिन्हें पुलिस ने बचाया। मोहल्लेवालों का आरोप है कि इस घर में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरा मामला राजिम का

राजिम में राज्यपाल रमेन डेका के गोद ग्राम बिजली समेत फिंगेश्वर विकासखंड के कई क्षेत्रों में “चमत्कारिक इलाज” के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप सामने आए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को बिजली और बेलटुकरी में हो रही चंगाई सभाओं का घेराव किया और आयोजकों से पूछताछ की। आयोजकों ने स्वीकार किया कि वे बिना सरकारी अनुमति के अपनी मर्जी से प्रार्थना सभाएं चला रहे हैं, जिनमें गरीब, पिछड़े वर्ग के लोग और कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सभाओं में पहले बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जाता है, फिर धीरे-धीरे हिंदू देवी-देवताओं की शक्ति पर सवाल उठाकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला जाता है।

परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर और संयोजक मोहित साहू ने चेतावनी दी कि अगर पैसों के लालच और कथित जादुई शक्तियों का हवाला देकर हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं रोका गया, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक सभा में तीन महीने पहले ग्राम सुरसाबांधा में इलाज के दौरान एक युवती की मौत भी हो चुकी है। परिषद ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, बेलटुकरी और सुरसाबांधा में तुरंत कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/feed/ 0