Balrampur News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/balrampur-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 12:45:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Balrampur News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/balrampur-news/ 32 32 Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… https://maarmik.in/balrampur-news/ https://maarmik.in/balrampur-news/#respond Sat, 29 Nov 2025 12:45:41 +0000 https://maarmik.in/?p=6249 Balrampur News : बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा के एक 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव के साथ शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। गिनती न सुना पाने पर शिक्षक उदय यादव ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आँख में खून आ गया […]

The post Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Balrampur News : बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा के एक 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव के साथ शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। गिनती न सुना पाने पर शिक्षक उदय यादव ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आँख में खून आ गया और चेहरा बुरी तरह सूज गया।

Balrampur News : घटना का विवरण:

घटना: शुक्रवार को भोजन अवकाश के बाद कक्षा में शिक्षक उदय यादव ने छात्र भागीरथी को गिनती सुनाने को कहा। गिनती में गलती होते ही शिक्षक आवेश में आ गए और उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारे।

read more : Mahtari Vandan Yojna: अटक जायेगा 22वीं किस्त पैसा, जल्दी करवा लीजिये ये काम…!

आरोप: पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और घटना के समय भी वह नशे में थे।

शिकायत: घर पहुंचने पर रोते हुए बच्चे ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई:

शिक्षा विभाग: विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय कुशवाहा ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने आश्वस्त किया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस: त्रिकुंडा थाना प्रभारी जवाहिर तिर्की ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आक्रोश और मांग:

घटना के बाद गांव में शिक्षक के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषी शिक्षक की तत्काल बर्खास्तगी और विद्यालय में कड़ी निगरानी की मांग की है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

The post Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/balrampur-news/feed/ 0
CG Suspend News: SIR में लापरवाही बरतने पर सहायक शिक्षक निलंबित, आदेश जारी https://maarmik.in/cg-suspend-news-assistant-teacher-suspended-for-negligence-in-sir-order-issued/ https://maarmik.in/cg-suspend-news-assistant-teacher-suspended-for-negligence-in-sir-order-issued/#respond Mon, 24 Nov 2025 07:19:00 +0000 https://maarmik.in/?p=6091 CG Suspend News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य के दौरान लापरवाही सामने आने पर बलरामपुर जिले में एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। SIR कार्य में लापरवाही, अधिकारी ने […]

The post CG Suspend News: SIR में लापरवाही बरतने पर सहायक शिक्षक निलंबित, आदेश जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Suspend News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य के दौरान लापरवाही सामने आने पर बलरामपुर जिले में एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

SIR कार्य में लापरवाही, अधिकारी ने की शिकायत

शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव को SIR के तहत गणना पत्रक के वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे मतदान केंद्र क्रमांक 237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी नियुक्त थे। अधिकारियों के अनुसार, शिक्षक अशोक यादव ने न तो SIR कार्य में रुचि दिखाई और न ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसके अलावा, वे बिना अनुमति अवकाश पर रहे और निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं किया, जिसकी शिकायत संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा की गई।

नियम उल्लंघन मानते हुए निलंबन आदेश

मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पाया कि शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा।

The post CG Suspend News: SIR में लापरवाही बरतने पर सहायक शिक्षक निलंबित, आदेश जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-suspend-news-assistant-teacher-suspended-for-negligence-in-sir-order-issued/feed/ 0
Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/ https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/#respond Mon, 17 Nov 2025 10:31:19 +0000 https://maarmik.in/?p=6006 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय है। इसी बीच बलरामपुर जिले में एक फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया, जहां प्रशासनिक टीम ने 5 किलोमीटर तक पीछा कर […]

The post Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय है। इसी बीच बलरामपुर जिले में एक फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया, जहां प्रशासनिक टीम ने 5 किलोमीटर तक पीछा कर अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया बड़ी मात्रा में अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही SDM ने तत्काल टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। जैसे ही दोनों पिकअप वाहनों को रोका गया, चालक तेज रफ्तार में वाहन भगाते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे।

प्रशासनिक टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और अंत में रामचंद्रपुर क्षेत्र में दोनों गाड़ियों को घेराबंदी कर रोक लिया। जांच में वाहनों से कुल 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीमा क्षेत्रों में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0