Bemetara Rajyotsav Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bemetara-rajyotsav/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 03 Nov 2025 08:06:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bemetara Rajyotsav Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bemetara-rajyotsav/ 32 32 Big News: विधायक ने किया राज्योत्सव का बहिष्कार, जानिए मामला…! https://maarmik.in/big-news-mla-boycotts-state-festival/ https://maarmik.in/big-news-mla-boycotts-state-festival/#respond Mon, 03 Nov 2025 07:51:25 +0000 https://maarmik.in/?p=5795 Big News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा जिले में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक दीपेश साहू और अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। […]

The post Big News: विधायक ने किया राज्योत्सव का बहिष्कार, जानिए मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा जिले में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक दीपेश साहू और अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। यह पूरा घटनाक्रम सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ।

सूत्रों के अनुसार, मंच पर किसी मुद्दे को लेकर कलेक्टर और भाजपा जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में सभी जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से बहिर्गमन किया।

एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया, “हम कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे, तभी कलेक्टर ने पास में काम कर रहे वेटर्स को ऊंची आवाज़ में डांटा और फिर हमें भी पीछे जाने को कहा। यह रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक था।” कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने यह बात विधायक दीपेश साहू को बताई, तो विधायक समेत सभी नेता और पार्षद रेस्ट हाउस लौट गए।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं ने आगे की रणनीति तय करने के लिए सांसद विजय बघेल से चर्चा करने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

The post Big News: विधायक ने किया राज्योत्सव का बहिष्कार, जानिए मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-mla-boycotts-state-festival/feed/ 0