Bhilai news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bhilai-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 24 Dec 2025 06:25:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bhilai news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bhilai-news/ 32 32 Bhilai News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, उमड़ेगी लाखों की भीड़; पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और पार्किंग प्लान https://maarmik.in/bhilai-news-dhirendra-krishna-shastris-hanuman-katha-expected-to-draw-a-crowd-of-millions-police-release-route-chart-and-parking-plan/ https://maarmik.in/bhilai-news-dhirendra-krishna-shastris-hanuman-katha-expected-to-draw-a-crowd-of-millions-police-release-route-chart-and-parking-plan/#respond Wed, 24 Dec 2025 06:25:38 +0000 https://maarmik.in/?p=7083 Bhilai News : भिलाईनगर। लौह नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक प्रख्यात कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) की ‘हनुमंत कथा’ होने जा रही है। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और […]

The post Bhilai News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, उमड़ेगी लाखों की भीड़; पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और पार्किंग प्लान appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai News : भिलाईनगर। लौह नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक प्रख्यात कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) की ‘हनुमंत कथा’ होने जा रही है। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भिलाई यातायात पुलिस ने एक विस्तृत रूट और पार्किंग चार्ट जारी किया है।

Bhilai News : वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग प्लान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं

read more : Chhattisgarh Electricity Board : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी की बड़ी लापरवाही : अपनों को ही लगा बिजली का करंट, सालों की वसूली का नोटिस देख बुजुर्गों के उड़े होश

VIP पास धारक: चोपड़ा पेट्रोल पंप से होकर हेलीपैड ग्राउंड, कला मंदिर और उसके सामने के परिसर में वाहन पार्क कर सकेंगे।

बस और ऑटो: श्रद्धालुओं को लेकर आने वाली बसें और ऑटो पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे और सेक्टर 07 स्कूल ग्राउंड में सवारी उतारेंगे।

रायपुर और भिलाई 03 की ओर से: ये वाहन पावर हाउस अंडरब्रिज और मुर्गा चौक होते हुए सेक्टर 06 पुलिस ग्राउंड और भिलाई विद्यालय (सेक्टर 02) में पार्क होंगे।

दुर्ग और बेमेतरा की ओर से: ये वाहन राजेंद्र पार्क और सेक्टर 09 चौक होते हुए सेक्टर 07 स्कूल और सेक्टर 10 गणेश पंडाल पार्किंग में खड़े होंगे।

राजनांदगांव और बालोद की ओर से: पुलगांव और डीपीएस चौक होते हुए ये वाहन पोलो ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

इन रास्तों पर रहेगा ‘नो एंट्री’ और प्रतिबंध
यातायात को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने कई कड़े कदम उठाए हैं:

भारी वाहनों का प्रवेश बंद: कथा के दौरान जयंती स्टेडियम के आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

पैदल और वाहन प्रतिबंध: उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा। वहीं, जयंती स्टेडियम कटिंग से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई है।

प्रमुख डायवर्जन पॉइंट: उतई तिराहा, पंथी चौक, सेक्टर 07/08 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक को मुख्य डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ से बचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए पार्किंग के बाद पैदल यात्रा करनी होगी। यातायात पुलिस के जवान हर प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

The post Bhilai News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, उमड़ेगी लाखों की भीड़; पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और पार्किंग प्लान appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-news-dhirendra-krishna-shastris-hanuman-katha-expected-to-draw-a-crowd-of-millions-police-release-route-chart-and-parking-plan/feed/ 0
PPC 2026 : पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा का काउंटडाउन शुरू, भिलाई-दुर्ग के छात्रों को दिल्ली जाने का मौका https://maarmik.in/ppc-2026/ https://maarmik.in/ppc-2026/#respond Fri, 19 Dec 2025 09:46:40 +0000 https://maarmik.in/?p=6950 PPC 2026 : भिलाई: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के बीच तनाव और उत्साह दोनों बढ़ गया है। एक तरफ जहाँ 15 फरवरी से सीबीएसई और 1 मार्च से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के जरिए छात्रों का हौसला […]

The post PPC 2026 : पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा का काउंटडाउन शुरू, भिलाई-दुर्ग के छात्रों को दिल्ली जाने का मौका appeared first on Maarmik.in.

]]>
PPC 2026 : भिलाई: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के बीच तनाव और उत्साह दोनों बढ़ गया है। एक तरफ जहाँ 15 फरवरी से सीबीएसई और 1 मार्च से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के जरिए छात्रों का हौसला बढ़ाने आ रहे हैं। इस साल यह खास कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

PPC 2026 : 500 शब्दों का निबंध दिलाएगा ‘एग्जाम वारियर’ का खिताब

प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने और दिल्ली के मंच तक पहुँचने के लिए छात्रों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता जीतनी होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ‘अंक नहीं-ज्ञान जरूरी’, ‘मेरा स्कूल-मेरी विरासत’ और ‘सोशल मीडिया बनाम सेल्फ स्टडी’ जैसे विषयों पर 500 शब्दों का एक प्रभावी निबंध लिखना होगा। इसके साथ ही एक ऑनलाइन एमसीक्यू (MCQ) क्विज में भाग लेना अनिवार्य है। चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ पीएम मोदी से रूबरू होने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

read more : ED Raid Raipur : ED की देशव्यापी सर्जिकल स्ट्राइक : रायपुर से मुंबई तक 30 ठिकानों पर छापेमारी, 2434 करोड़ के महाघोटाले में घेरे में बड़े उद्योगपति

दुर्ग शिक्षा विभाग की ‘पॉवर टीम’ तैयार

इस बार दुर्ग जिले में सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिले के प्रत्येक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 सदस्यों की एक पॉवर टीम बनाई गई है। हर स्कूल में एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो छात्रों को निबंध लेखन और पंजीकरण में मदद करेगा। पिछले साल भिलाई की एक छात्रा की पेंटिंग को प्रधानमंत्री ने सराहा था, जिससे इस बार जिले के स्कूलों में जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जनवरी

इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 11 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ‘एग्जाम वारियर’ बनाना है, ताकि वे दबाव में नहीं बल्कि उत्सव के रूप में परीक्षा में शामिल हों। पीएम मोदी खुद एक अभिभावक की तरह बच्चों को टाइम मैनेजमेंट और सकारात्मक सोच के टिप्स देंगे।

The post PPC 2026 : पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा का काउंटडाउन शुरू, भिलाई-दुर्ग के छात्रों को दिल्ली जाने का मौका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ppc-2026/feed/ 0
CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/#respond Wed, 26 Nov 2025 11:26:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6121 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन […]

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, मुकेश मनचंदा, अतुल सिंह और दीपेन चावड़ा शामिल हैं। EOW द्वारा दायर किए गए इस चालान में करीब 6300 पन्ने शामिल हैं।

जांच में सामने आए घोटाले के चौंकाने वाले खुलासे

EOW की जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कारोबारी अनवर ढेबर और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रभावी नेटवर्क खड़ा किया था। आरोप है कि यह नेटवर्क हर महीने करीब 50 लाख रुपये अवैध कमाई कर रहा था। जांच एजेंसी ने बताया कि इस काली कमाई से लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्तियां खड़ी की गईं।

इसके अलावा, EOW ने दावा किया कि नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफिक सिक्योरिटी फिल्म्स को टेंडर दिलाने में निरंजन दास की मुख्य भूमिका रही। कंपनी मानकों पर खरी नहीं उतरती थी, फिर भी उसे ठेका दिया गया और प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे कमीशन तय किया गया। इस कथित गड़बड़ी से राज्य को लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अवैध कमाई कैसे पहुंचती थी सिंडिकेट तक

EOW के अनुसार, अवैध कमाई का पूरा पैसा सिंडिकेट के मुख्य सदस्य अनवर ढेबर तक पहुंचता था। आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2020 के बीच रकम को रायपुर की जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखा जाता था, जो यश और नितेश पुरोहित की स्वामित्व वाली संपत्ति है। इसी होटल से यह पैसा अधिकारियों, नेताओं और पार्टी फंड तक पहुंचाया जाता था। अनवर ढेबर का मैनेजर दीपेन चावड़ा इस गोपनीय लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था और रकम को आगे भिलाई तक पहुंचाता था, जहां लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल इसे मैनेज करते थे। निरंजन दास को भी इस अवैध कमाई में हिस्सेदारी मिलती थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

घोटाले की रकम बढ़कर 3200 करोड़ से भी अधिक

EOW की पिछली जांच में 2018 से 2023 के बीच अवैध शराब बिक्री से प्रदेश को लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया था। लेकिन नए पूरक चालान में यह राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई गई है। जांच में इस पैसे से संबंधित अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के सबूत भी सामने आए हैं।

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/feed/ 0