Bhupesh Baghel Attack on Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bhupesh-baghel-attack-on-government/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 12 Dec 2025 10:24:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bhupesh Baghel Attack on Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bhupesh-baghel-attack-on-government/ 32 32 CG Politics : भूपेश बघेल पर ओपी चौधरी का पलटवार : डकैती की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो https://maarmik.in/cg-politics/ https://maarmik.in/cg-politics/#respond Fri, 12 Dec 2025 10:24:00 +0000 https://maarmik.in/?p=6719 CG Politics : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए एक बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखा और करारा जवाब दिया है। मंत्री चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बघेल पर पलटवार करते हुए उन्हें एक कहानी के रूप में निशाना बनाया और कहा कि “डकैती […]

The post CG Politics : भूपेश बघेल पर ओपी चौधरी का पलटवार : डकैती की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Politics : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए एक बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखा और करारा जवाब दिया है। मंत्री चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बघेल पर पलटवार करते हुए उन्हें एक कहानी के रूप में निशाना बनाया और कहा कि “डकैती की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो।”

CG Politics : ‘मुखिया’ और ‘पत्थर वाली पोटली’ की कहानी
मंत्री चौधरी ने भूपेश बघेल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए एक काल्पनिक कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा:

“गांव में एक मुखिया था जिसने सालों तक राज किया। वह चौपाल से रोज ऐलान करता था कि सब कुछ बढ़िया है, लेकिन गाँव वालों की आँखों के सामने सच्चाई खड़ी थी— न सड़कें सुधरीं, न बहनों के खातों में एक पैसा पहुँचा, न अस्पताल जागे और गाँव का खजाना साल दर साल खाली होता गया। समय आया और गाँव ने मुखिया बदल दिया।

read more : DSP Kalpana Verma Case : डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन पर शिकंजा: ₹28 लाख के फ्रॉड में गिरफ्तारी वारंट जारी

उन्होंने आगे नई सरकार के आने का जिक्र करते हुए लिखा कि जब नए लोग (वर्तमान सरकार) आए और उन्होंने राज्य की पोटली खोली, तो अंदर सिर्फ पत्थर ही पत्थर थे। गाँव वाले हैरान थे कि यह हाल किसने किया?

डकैत’ पर सीधा निशाना
मंत्री चौधरी ने कहा कि इस स्थिति पर पुराने मुखिया (भूपेश बघेल) हंसकर बोले, “असली नायक तो हम ही थे।” लेकिन नई सरकार ने कहानी नहीं, काम दिखाया। उन्होंने दावा किया कि सड़कों पर डामर चढ़ा, बहनों के खाते भरे गए, स्कूलों में घंटियाँ बजीं, गरीबों को घर मिले और युवाओं को न्याय मिला, जिससे गाँव वालों को पहली बार लगा कि सरकार जमीन पर उतर आई है।

ओपी चौधरी ने सीधे हमला बोलते हुए लिखा, “कमाल तो देखिए कि जिनके दौर में खजाना खाली हुआ, वही सबसे जोर से चिल्ला रहे कि अरे लूट हो गई, डकैत आ गए।” उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि “डकैत की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो और जिसकी आदत डकैती को, शासन समझने की हो।”

मंत्री चौधरी ने अंत में भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहानी कहने का हुनर उनका पुराना है, पर “इस बार वार वहीं जा लगा जहाँ आप बचाना चाहते थे। और जनता? जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और अब जनता कहानी नहीं, सच पर भरोसा करती है।”

The post CG Politics : भूपेश बघेल पर ओपी चौधरी का पलटवार : डकैती की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-politics/feed/ 0