Big Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/big-breaking/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 07 Nov 2025 18:42:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Big Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/big-breaking/ 32 32 Big Breaking: किसान से ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी, विधायक के खिलाफ मामला दर्ज….! https://maarmik.in/big-breaking-farmer-cheated-of-%e2%82%b942-78-lakh/ https://maarmik.in/big-breaking-farmer-cheated-of-%e2%82%b942-78-lakh/#respond Fri, 07 Nov 2025 18:42:41 +0000 https://maarmik.in/?p=5869 Big Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बड़े राजनीतिक विवाद का मामला सामने आया है। किसान से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने जांच के लिए […]

The post Big Breaking: किसान से ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी, विधायक के खिलाफ मामला दर्ज….! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बड़े राजनीतिक विवाद का मामला सामने आया है। किसान से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विधायक के खिलाफ चांपा थाना में धारा 420, 467, 468, 471 और 34 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित जांच टीम में सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा को शामिल किया गया है। टीम को तय समय सीमा में जांच पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र (Chargesheet) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

किसान से ₹42.78 लाख की ठगी का आरोप

मामला वर्ष 2015 से 2020 के बीच का बताया जा रहा है, जब बालेश्वर साहू सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर पद पर पदस्थ थे। किसान राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि साहू ने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ₹42.78 लाख रुपये का लोन निकाल लिया।

राजकुमार शर्मा के अनुसार, इस राशि का उपयोग निजी उद्देश्यों के लिए किया गया और उसे इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में बैंक नोटिस मिलने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

एसपी ने कहा — निष्पक्ष जांच होगी

एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है। जांच टीम सभी साक्ष्यों, बैंक दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि “किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की जाएगी।”

The post Big Breaking: किसान से ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी, विधायक के खिलाफ मामला दर्ज….! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-farmer-cheated-of-%e2%82%b942-78-lakh/feed/ 0
Big Breaking: 13 दिनों में गई 2 लोगों की जान, आखिर क्या हो रहा इस यूनिवर्सिटी में…! https://maarmik.in/big-breaking-2-people-lost-their-lives-in-13-days/ https://maarmik.in/big-breaking-2-people-lost-their-lives-in-13-days/#respond Tue, 04 Nov 2025 11:13:08 +0000 https://maarmik.in/?p=5823 Big Breaking: छत्तीसगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में एक बार फिर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय परिसर में 13 दिनों के भीतर दूसरी मौत दर्ज की गई है। छात्र अर्सलान अंसारी की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब बॉटनी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा […]

The post Big Breaking: 13 दिनों में गई 2 लोगों की जान, आखिर क्या हो रहा इस यूनिवर्सिटी में…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big Breaking: छत्तीसगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में एक बार फिर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय परिसर में 13 दिनों के भीतर दूसरी मौत दर्ज की गई है। छात्र अर्सलान अंसारी की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब बॉटनी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा को सुबह 4 बजे उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय परिसर से सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निवासी थे और लगभग दो साल पहले गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए थे। बताया गया है कि वे विश्वविद्यालय परिसर में अकेले रहते थे। उनका शव सिम्स की मार्च्यूरी में रखा गया है, और पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद ही किया जाएगा।

यह घटना उस समय हुई है जब अभी हाल ही में इसी विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के छात्र अर्सलान अंसारी की मौत ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। अर्सलान 21 अक्टूबर को हॉस्टल से निकला था और 23 अक्टूबर को उसका शव तालाब में संदिग्ध हालत में मिला था।

लगातार दो मौतों से विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र संगठनों और शिक्षकों ने मांग की है कि प्रशासन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करे। वहीं, कुलपति आलोक चक्रवाल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

The post Big Breaking: 13 दिनों में गई 2 लोगों की जान, आखिर क्या हो रहा इस यूनिवर्सिटी में…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-2-people-lost-their-lives-in-13-days/feed/ 0
Big Breaking: इन सभी को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी… https://maarmik.in/big-breaking-all-of-them-got-the-status-of-cabinet-minister-of-state-order-issued/ https://maarmik.in/big-breaking-all-of-them-got-the-status-of-cabinet-minister-of-state-order-issued/#respond Thu, 16 Oct 2025 17:12:01 +0000 https://maarmik.in/?p=5656 Big Breaking: छत्तीसगढ़ के निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों व् उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया है, निगम मंडल के 14 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ. वही साथ ही 21 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ. […]

The post Big Breaking: इन सभी को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों व् उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया है, निगम मंडल के 14 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ. वही साथ ही 21 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ.

आदेश जारी…

The post Big Breaking: इन सभी को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-all-of-them-got-the-status-of-cabinet-minister-of-state-order-issued/feed/ 0
BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/ https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/#respond Fri, 10 Oct 2025 07:09:52 +0000 https://maarmik.in/?p=5620 BIG Breaking: रायपुर एयरपोर्ट पर एक भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान लैंड होते ही एयरपोर्ट मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल […]

The post BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
BIG Breaking: रायपुर एयरपोर्ट पर एक भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान लैंड होते ही एयरपोर्ट मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की मृत्यु रास्ते में ही हो चुकी थी। मृतक की पहचान गौतम बावरी (उम्र 24 वर्ष) निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) से पीड़ित था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहा था। परिवार के मुताबिक, यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया।

The post BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/feed/ 0