Bilaspur Police Transfer News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-police-transfer-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 18 Dec 2025 05:29:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bilaspur Police Transfer News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-police-transfer-news/ 32 32 Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल : SSP ने जारी किया आदेश, 2 ASI समेत 15 पुलिसकर्मी इधर-से-उधर… https://maarmik.in/bilaspur-police-transfer-news/ https://maarmik.in/bilaspur-police-transfer-news/#respond Thu, 18 Dec 2025 05:29:48 +0000 https://maarmik.in/?p=6901 Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर: न्यायधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को इधर-से-उधर किया गया है। इस सूची में […]

The post Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल : SSP ने जारी किया आदेश, 2 ASI समेत 15 पुलिसकर्मी इधर-से-उधर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर: न्यायधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को इधर-से-उधर किया गया है। इस सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 5 प्रधान आरक्षक और 8 आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bilaspur Police Transfer News : तबादला सूची के अनुसार, सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कोटा थाने में पदस्थ एएसआई चंद्रप्रकाश पाण्डेय को अब पुलिस सहायता केंद्र सिम्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन से कृष्ण कुमार मरकाम को उनकी जगह कोटा भेजा गया है। इसी तरह प्रधान आरक्षकों की श्रेणी में संतोष यादव को सकरी से बिल्हा और रूपेश कुमार तिम्मा को बिल्हा से हटाकर सकरी पदस्थ किया गया है। वहीं साहेल अली को पुलिस लाइन से सिविल लाइन, हर प्रसाद डहरिया को कोटा से अजाक और अशोक नामदेव को अजाक से वापस कोटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

read more : Raipur Nagar Nigam : रायपुर में ‘वॉटर इमरजेंसी’ से निपटने निगम का मेगा प्लान….

आरक्षकों की पदस्थापना में भी बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है। पुलिस लाइन से सुनील यादव को कोनी थाना भेजा गया है, जबकि कोनी में तैनात रामकिशन सिदार को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया है। रामकुमार पोर्ते को पुलिस लाइन से हिरी थाना और रघुबर सिंह टेकाम को महिला थाना से हटाकर पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए देवानंद कैवर्त को सिविल लाइन से मस्तूरी एसडीओपी कार्यालय भेजा गया है, जबकि सचिन कुमार तिवारी मस्तूरी से सिविल लाइन थाने की कमान संभालेंगे।

सूची के अंतिम हिस्से में विभागीय शाखाओं में भी नियुक्तियां की गई हैं। अभिषेक पटेल को सिटी कोतवाली से हटाकर डीसीबी शाखा भेजा गया है। वहीं मोहन लाल धुरी को पुलिस लाइन से निकालकर सिटी कोतवाली रीडर-4 के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी द्वारा की गई इस कार्यवाही को जिले की कानून व्यवस्था को संतुलित करने और पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

The post Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल : SSP ने जारी किया आदेश, 2 ASI समेत 15 पुलिसकर्मी इधर-से-उधर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-police-transfer-news/feed/ 0