Bilaspur Police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-police/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 05:58:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bilaspur Police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-police/ 32 32 Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/ https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/#respond Sat, 27 Dec 2025 05:58:59 +0000 https://maarmik.in/?p=7202 Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी। Bilaspur Crime News […]

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी।

Bilaspur Crime News : दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
मामला जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी आशुतोष उपाध्याय से जुड़ा है। साल 2022 में आरोपी ने फेसबुक पर युवती से संपर्क किया और खुद को मुंगेली जिले का तहसीलदार बताया। जब युवती को उसकी असलियत पता चली, तो उसने बातचीत बंद कर दी। सच्चाई सामने आने से बौखलाया आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर युवती को परेशान करने लगा।

बदला लेने के लिए रची साजिश
युवती द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने अक्टूबर महीने में ‘जयंती भट्टाचार्य’ के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने युवती की तस्वीरें और मोबाइल नंबर वायरल कर दिए, जिसके बाद पीड़िता को अनजान नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
परेशान होकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी जांच की और आरोपी आशुतोष उपाध्याय को उसके गांव मुलमुला से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं (74, 79, 351(2), 204) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/feed/ 0
Breaking News: हाईकोर्ट के वकील की तैरती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी https://maarmik.in/breaking-news-body-of-high-court-lawyer-found-floating/ https://maarmik.in/breaking-news-body-of-high-court-lawyer-found-floating/#respond Sat, 08 Nov 2025 06:11:28 +0000 https://maarmik.in/?p=5872 Breaking News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अरपा नदी के पुराने पुल के पास हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल का शव तैरता हुआ मिला है। अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुछ घंटे पहले ही दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। […]

The post Breaking News: हाईकोर्ट के वकील की तैरती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अरपा नदी के पुराने पुल के पास हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल का शव तैरता हुआ मिला है। अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुछ घंटे पहले ही दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रात में मिला शव, पुल पर खड़ी मिली कार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात अरपा नदी के पुराने पुल के पास कुछ युवकों ने पानी में किसी व्यक्ति का हाथ तैरता देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम राहुल अग्रवाल (भाटापारा निवासी) है, जो पिछले सात सालों से मंगला (बिलासपुर) में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। बताया गया है कि वे गुरुवार रात एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे। देर रात लगभग 12 बजे उनकी कार अरपा पुल के बीचों-बीच खड़ी मिली। कार को लावारिस स्थिति में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। रात करीब 3 बजे पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कराया।

नदी में उसी स्थान के नीचे मिला शव

शुक्रवार सुबह जब अरपा नदी में शव देखा गया, तो वह ठीक उसी स्थान के नीचे पाया गया, जहां पुल पर राहुल अग्रवाल की कार खड़ी थी। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकेगा।

पुलिस जांच जारी

सीएसपी बिलासपुर ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

The post Breaking News: हाईकोर्ट के वकील की तैरती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-body-of-high-court-lawyer-found-floating/feed/ 0
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/ https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/#respond Wed, 10 Sep 2025 16:42:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5051 Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है। देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है।

देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/feed/ 0