Bilaspur Suspicious Death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-suspicious-death/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 07 Dec 2025 11:30:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bilaspur Suspicious Death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur-suspicious-death/ 32 32 Bilaspur News : लव मैरिज के 5 साल बाद संदिग्ध मौत : दफनाने के 10 दिन बाद आखिर कब्र खोदकर क्यों निकाला विवाहिता का शव https://maarmik.in/bilaspur-news-suspicious-death-after-5-years-of-love-marriage-why-was-the-body-of-the-married-woman-exhumed-10-days-after-her-burial/ https://maarmik.in/bilaspur-news-suspicious-death-after-5-years-of-love-marriage-why-was-the-body-of-the-married-woman-exhumed-10-days-after-her-burial/#respond Sun, 07 Dec 2025 11:30:08 +0000 https://maarmik.in/?p=6554 Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रेम विवाह के महज पाँच साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मृतका के मायके पक्ष की मौजूदगी में उसे दफना दिया था, लेकिन बाद में मायके वालों ने हत्या का गंभीर आरोप […]

The post Bilaspur News : लव मैरिज के 5 साल बाद संदिग्ध मौत : दफनाने के 10 दिन बाद आखिर कब्र खोदकर क्यों निकाला विवाहिता का शव appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रेम विवाह के महज पाँच साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मृतका के मायके पक्ष की मौजूदगी में उसे दफना दिया था, लेकिन बाद में मायके वालों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, दफनाने के 10 दिन बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की अनुमति से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला।

Bilaspur News : घर पर तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत

यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव की है। यहाँ की निवासी जया सांडे (23) ने पाँच साल पहले गांव के ही अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह किया था।

read more : Mahadev Satta App : 3000 प्रभावशाली हस्तियों का डाटा तैयार; नेता, पुलिस अफसर और पत्रकार भी रडार पर, अब होगी संपत्ति ज़ब्त…

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को जया घर का काम कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। ससुराल वालों ने बताया कि वह आराम करने लगीं, लेकिन कुछ देर बाद घर वालों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। जया के पति ने तुरंत गांव वालों और उसके मायके पक्ष को सूचना दी।

अंतिम संस्कार के बाद हत्या का आरोप

शुरुआत में मायके वालों ने मौके पर आकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर आरोप लगाए। गाँव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें पहले पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार की अनुमति दी और जया को दफना दिया गया।

हालांकि, कफन-दफन के बाद मायके वालों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ससुराल वालों पर जया की हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष का दावा है कि मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि यह हत्या का मामला है जिसे छिपाने की कोशिश की गई है।

 एसडीएम की अनुमति से शव बाहर

परिजन के गंभीर आरोपों के मद्देनजर, चकरभाठा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी से अनुमति ली और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदने की प्रक्रिया शुरू की गई।

आज (रविवार) अधिकारियों की मौजूदगी में जया सांडे के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को सिम्स (CIMS) अस्पताल भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि विवाहिता की मौत सामान्य थी या यह हत्या का मामला है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post Bilaspur News : लव मैरिज के 5 साल बाद संदिग्ध मौत : दफनाने के 10 दिन बाद आखिर कब्र खोदकर क्यों निकाला विवाहिता का शव appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-news-suspicious-death-after-5-years-of-love-marriage-why-was-the-body-of-the-married-woman-exhumed-10-days-after-her-burial/feed/ 0