Bilaspur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 02 Dec 2025 15:19:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Bilaspur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/bilaspur/ 32 32 GST Raid : टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर के प्रतिष्ठित ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी ठिकानों पर GST विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी…. https://maarmik.in/gst-raid-major-action-against-tax-evasion-gst-department-conducts-raids-at-all-locations-of-bilaspurs-prestigious-mausaji-sweets/ https://maarmik.in/gst-raid-major-action-against-tax-evasion-gst-department-conducts-raids-at-all-locations-of-bilaspurs-prestigious-mausaji-sweets/#respond Tue, 02 Dec 2025 15:14:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6342 GST Raid : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में टैक्स चोरी की गंभीर शिकायतों को लेकर राज्य जीएसटी (State GST) विभाग ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने शहर के जाने-माने मिठाई विक्रेता ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी व्यावसायिक संस्थानों पर एक साथ छापा मारा। यह रेड रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त […]

The post GST Raid : टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर के प्रतिष्ठित ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी ठिकानों पर GST विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
GST Raid : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में टैक्स चोरी की गंभीर शिकायतों को लेकर राज्य जीएसटी (State GST) विभाग ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने शहर के जाने-माने मिठाई विक्रेता ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी व्यावसायिक संस्थानों पर एक साथ छापा मारा। यह रेड रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त स्टेट जीएसटी टीमों द्वारा की गई, जिसमें दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

GST Raid : टैक्स हेराफेरी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई के लिए टीमें शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग-अलग संस्थानों पर पहुँचीं। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए चार सदस्यीय टीमों में बँटकर सबसे पहले संस्थानों के सभी कंप्यूटर सिस्टम को अपने नियंत्रण में ले लिया।

read more : Chhattisgarh BJP : छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल, 17 प्रकोष्ठों में 41 दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी…

बताया गया है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिल, पर्ची, रजिस्टर, फाइलें, लैपटॉप और अन्य सभी वित्तीय दस्तावेज़ों को अपने कब्जे में लेकर उनकी गहन जाँच शुरू कर दी है। यह सख्त कार्रवाई फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी करने की विशिष्ट इनपुट के आधार पर की गई है।

कार्यवाही की गोपनीयता बनाए रखने के लिए टीमें बेहद सतर्क थीं। सूत्रों के अनुसार, जाँच में जुटे अधिकारी कमिश्नर को छोड़कर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी या बाहरी कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे, जो इस ऑपरेशन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों की सघन जाँच जारी है और विभाग द्वारा टैक्स चोरी की मात्रा निर्धारित होने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस रेड ने बिलासपुर के व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

The post GST Raid : टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर के प्रतिष्ठित ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी ठिकानों पर GST विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/gst-raid-major-action-against-tax-evasion-gst-department-conducts-raids-at-all-locations-of-bilaspurs-prestigious-mausaji-sweets/feed/ 0
Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/ https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/#respond Sat, 29 Nov 2025 04:22:21 +0000 https://maarmik.in/?p=6217 Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों […]

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों को मिली नई कमान

राजधानी रायपुर और बिलासपुर सहित महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है:

read more : Chhattisgarh Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का कार्यकाल बढ़ा: दिनेश शर्मा अब 2026 तक पद पर रहेंगे

  • रायपुर सिटी: श्रीकुमार शंकर मेनन

  • रायपुर ग्रामीण: राजेंद्र पप्पू बंजारे

  • बिलासपुर शहर: सिद्धांशु मिश्रा

  • बिलासपुर ग्रामीण: महेंद्र गंगोत्री

  • अन्य प्रमुख जिले: महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

महिला नेतृत्व को मिली 12% हिस्सेदारी

नई सूची में महिला नेतृत्व पर भी ध्यान दिया गया है। कुल 41 जिलाध्यक्षों में पाँच (5) महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कुल नियुक्तियों का लगभग 12.2% है। इनमें सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार), तारिणी चंद्राकर (धमतरी), गजमती भानु (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), रश्मि गभेल (सक्ती) और शशि सिंह (सूरजपुर) प्रमुख हैं।

दिल्ली में हुआ अंतिम निर्णय और रणनीति

इन नियुक्तियों पर अंतिम फैसला दिल्ली में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस अहम बैठक में AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जैसे शीर्ष नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई चर्चा के बाद ही नामों को अंतिम रूप दिया गया।

परफॉर्मेंस बेस्ड’ कार्यप्रणाली और ट्रेनिंग

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह संगठन ‘पुराने ढर्रे’ से हटकर काम करेगा। अब हर छह महीने में जिला इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में प्रदेश स्तर के पदों और चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन को नई दिशा देने के लिए, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी मुख्यालय, दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यहाँ वे पार्टी के वर्किंग पैटर्न को समझेंगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

यह नई टीम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार की गई है।

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/feed/ 0
Slender Billed Gull: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा समुद्री पक्षी Slender Billed Gull, अनोखी खोज https://maarmik.in/slender-billed-gull/ https://maarmik.in/slender-billed-gull/#respond Sun, 02 Nov 2025 16:41:46 +0000 https://maarmik.in/?p=5784 Slender Billed Gull: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक दुर्लभ समुद्री पक्षी स्लेंडर-बिल्ड गॉल (Slender Billed Gull) को देखा गया है। यह खोज प्रदेश के पक्षी अवलोकनकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण अवलोकन को जर्नल ऑफ बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सितंबर–दिसंबर 2025 अंक में प्रकाशित किया […]

The post Slender Billed Gull: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा समुद्री पक्षी Slender Billed Gull, अनोखी खोज appeared first on Maarmik.in.

]]>
Slender Billed Gull: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक दुर्लभ समुद्री पक्षी स्लेंडर-बिल्ड गॉल (Slender Billed Gull) को देखा गया है। यह खोज प्रदेश के पक्षी अवलोकनकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण अवलोकन को जर्नल ऑफ बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सितंबर–दिसंबर 2025 अंक में प्रकाशित किया गया है।

इस दुर्लभ पक्षी की पहचान और फोटोग्राफिक प्रमाण जुटाने में बिलासपुर के युवा इंजीनियर राहुल गुप्ता और रत्नेश गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं प्रतिक ठाकुर ने शोधपत्र की वैज्ञानिक संरचना और प्रकाशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।
यह अवलोकन 29 अक्टूबर 2025 को एनटीपीसी सीपत थर्मल पावर प्लांट, बिलासपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर राख डंपिंग क्षेत्र में दर्ज किया गया था — जो हर साल बड़ी संख्या में जलपक्षियों और प्रवासी प्रजातियों का आश्रय स्थल बनता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Slender Billed Gull पश्चिम एशिया और भारत के तटीय इलाकों में पाई जाती है, लेकिन मध्य भारत के आंतरिक हिस्सों में इसकी मौजूदगी बेहद दुर्लभ मानी जाती है। यह अध्ययन छत्तीसगढ़ के जलाशयों की जैवविविधता और पारिस्थितिक महत्व को उजागर करता है।

पंखों, पतली चोंच और पीले पैरों से हुई पहचान
शोधकर्ताओं के अनुसार, इस पक्षी की पहचान इसके हल्के धूसर-भूरे ऊपरी पंखों, पतली चोंच और पीले पैरों के आधार पर की गई। यह खोज छत्तीसगढ़ के पक्षी अध्ययन में एक नया अध्याय जोड़ती है।
राहुल गुप्ता, रत्नेश गुप्ता और प्रतिक ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवलोकन से प्रदेश में प्रवासी पक्षियों की वैज्ञानिक समझ को नया दृष्टिकोण मिलेगा और आने वाले वर्षों में अधिक व्यवस्थित सर्वेक्षणों की आवश्यकता को बल मिलेगा।

The post Slender Billed Gull: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा समुद्री पक्षी Slender Billed Gull, अनोखी खोज appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/slender-billed-gull/feed/ 0
Wave of change in Chhattisgarh due to “One Good Deed” campaign…! https://maarmik.in/wave-of-change-in-chhattisgarh-due-to-one-good-deed-campaign-2/ https://maarmik.in/wave-of-change-in-chhattisgarh-due-to-one-good-deed-campaign-2/#respond Mon, 18 Nov 2024 08:25:58 +0000 https://maarmik.in/?p=562 Bilaspur/Raipur: Harshit Singhania’s visionary “Ek Accha Kaam” initiative has sparked a movement of kindness and social responsibility, inspiring individuals across Chhattisgarh to make a positive impact. From Bilaspur to Raipur, people are taking meaningful steps to serve the underprivileged and create a better society. A Birthday with a Difference: Jitendra Chaubey’s Act of Kindness In […]

The post Wave of change in Chhattisgarh due to “One Good Deed” campaign…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur/Raipur: Harshit Singhania’s visionary “Ek Accha Kaam” initiative has sparked a movement of kindness and social responsibility, inspiring individuals across Chhattisgarh to make a positive impact. From Bilaspur to Raipur, people are taking meaningful steps to serve the underprivileged and create a better society.

A Birthday with a Difference: Jitendra Chaubey’s Act of Kindness

In Bilaspur, Jitendra Chaubey, Media Head of Vishwa Hindu Parishad, Chhattisgarh, set a heartwarming example on his birthday. Inspired by “Ek Accha Kaam”, he visited a local ashram that houses 80 differently-abled children. Mr. Chaubey served meals, distributed sweets and gift packets, and spent half the day with the children, bringing smiles to their faces with entertainment and interaction.

Speaking on the occasion, Mr. Chaubey said, “Harshit Singhania’s initiative motivated me to take this step. True happiness lies in helping those in need and serving society. I urge everyone to join this movement and contribute to making a difference.”

The event was filled with joy and positivity, as the children expressed their gratitude and enjoyed the special day.

World Hindu Council and Public Support

In addition to Mr. Chaubey’s efforts, support from organizations like the World Hindu Council has amplified the message of “Ek Accha Kaam”, encouraging more people to take similar steps.

Impact on Bilaspur and Raipur Communities

The initiative has also inspired other acts of kindness, such as distributing food and gifts to the needy, especially during birthdays or personal milestones. Communities in Bilaspur and Raipur are actively participating, from cleaning public spaces to helping underprivileged children, ensuring the vision of “Ek Accha Kaam” reaches every corner of the region.

Join the Movement:

This initiative reminds us that small steps lead to big changes. From feeding the hungry to supporting the differently-abled, every effort counts. Harshit Singhania’s “Ek Accha Kaam” calls for collective action to make society more inclusive and compassionate.

The post Wave of change in Chhattisgarh due to “One Good Deed” campaign…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/wave-of-change-in-chhattisgarh-due-to-one-good-deed-campaign-2/feed/ 0
स्पेशल ट्रेन 7-8 को पूजा स्पेशल बन कर चलेगी, यहां देखें शेड्यूल https://maarmik.in/special-train-will-run-as-puja-special-on-7-8th-see-schedule-here/ https://maarmik.in/special-train-will-run-as-puja-special-on-7-8th-see-schedule-here/#respond Sat, 02 Nov 2024 08:00:46 +0000 https://maarmik.in/?p=322 Chhattisgarh News : रेलवे दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग के बीच दो फेरे और बिलासपुर-हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरा चलाएगा। विशेष ट्रेन 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 7 एवं 10 नवंबर को और अमृतसर से 9 एवं 12 नवंबर को चलेगी। ट्रेन 08795 दुर्ग-अमृतसर: रवाना: दुर्ग 11:10 बजे स्टॉपेज: रायपुर 11:45 बजे, उस्लापुर 14:05 बजे, पेंड्रारोड 15:42 […]

The post स्पेशल ट्रेन 7-8 को पूजा स्पेशल बन कर चलेगी, यहां देखें शेड्यूल appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh News : रेलवे दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग के बीच दो फेरे और बिलासपुर-हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरा चलाएगा। विशेष ट्रेन 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 7 एवं 10 नवंबर को और अमृतसर से 9 एवं 12 नवंबर को चलेगी।

ट्रेन 08795 दुर्ग-अमृतसर:

  • रवाना: दुर्ग 11:10 बजे
  • स्टॉपेज: रायपुर 11:45 बजे, उस्लापुर 14:05 बजे, पेंड्रारोड 15:42 बजे, अनूपपुर 16:25 बजे, शहडोल 17:12 बजे, कटनी मुड़वारा 21:05 बजे, दमोह 22:45 बजे, सागर 23:45 बजे, बीना मालखेड़ी 01:08 बजे (दूसरे दिन), वीरांगना लक्ष्मीबाई 05:05 बजे, ग्वालियर 07:28 बजे, आगरा केंट 09:38 बजे, दिल्ली सफदरगंज 14:25 बजे, अंबाला केंट 18:05 बजे, ढंडारी कला 19:42 बजे, जालंधर 22:00 बजे, और अंत में अमृतसर 00:05 बजे।

ट्रेन 08796 अमृतसर-दुर्ग:

  • रवाना: अमृतसर 01:50 बजे
  • स्टॉपेज: जालंधर 02:55 बजे, ढंडारी कला 04:15 बजे, अंबाला केंट 05:55 बजे, दिल्ली सफदरगंज 10:18 बजे, आगरा केंट 14:58 बजे, ग्वालियर 17:28 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई 20:35 बजे, बीना मालखेड़ी 00:08 बजे (दूसरे दिन), सागर 01:15 बजे, दमोह 02:20 बजे, कटनी मुड़वारा 04:05 बजे, शहडोल 06:40 बजे, अनूपपुर 07:25 बजे, पेंड्रारोड 08:10 बजे, रायपुर 12:55 बजे, और दुर्ग 14:05 बजे।

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 2 जनरल, 12 स्लीपर और 2 एसी-III कोच उपलब्ध होंगे।

बिलासपुर-हडपसर ट्रेन (08295):

  • रवाना: 8 नवंबर को बिलासपुर 14:00 बजे
  • स्टॉपेज: रायपुर 15:30 बजे, दुर्ग 16:25 बजे, गोंदिया 18:21 बजे, नागपुर 20:40 बजे, बडनेरा 23:35 बजे, अकोला 00:45 बजे, भुसावल 03:00 बजे, मनमाड़ 05:35 बजे, कोपरगांव 06:35 बजे, अहमदनगर 08:30 बजे, दौंड कार्ड केबिन 10:20 बजे, और 9 नवंबर को हड़पसर 13:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी ट्रेन (08296):

  • रवाना: 9 नवंबर को हड़पसर 15:00 बजे
  • स्टॉपेज: दौंड कार्ड केबिन 15:50 बजे, अहमदनगर 17:30 बजे, कोपरगांव 19:12 बजे, मनमाड़ 20:30 बजे, भुसावल 00:05 बजे, अकोला 02:25 बजे, बडनेरा 04:55 बजे, नागपुर 08:20 बजे, गोंदिया 09:53 बजे, दुर्ग 12:30 बजे, रायपुर 13:45 बजे, और 10 नवंबर को 15:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 शयनयान, 2 एसी-थ्री, और 2 एसी-2 कोच की सुविधा होगी।

The post स्पेशल ट्रेन 7-8 को पूजा स्पेशल बन कर चलेगी, यहां देखें शेड्यूल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/special-train-will-run-as-puja-special-on-7-8th-see-schedule-here/feed/ 0
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बुकिंग की मारामारी, वेटिंग लिस्ट 200 से ज्यादा https://maarmik.in/rush-for-booking-trains-during-festive-season-waiting-list-more-than-200/ https://maarmik.in/rush-for-booking-trains-during-festive-season-waiting-list-more-than-200/#respond Wed, 30 Oct 2024 06:05:37 +0000 https://maarmik.in/?p=308 बिलासपुर, 29 अक्टूबर – जैसे-जैसे दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, बिलासपुर जिले के यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख रूटों की प्रतीक्षा सूची 200 से ऊपर पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में बिलासपुर से […]

The post त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बुकिंग की मारामारी, वेटिंग लिस्ट 200 से ज्यादा appeared first on Maarmik.in.

]]>

बिलासपुर, 29 अक्टूबर – जैसे-जैसे दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, बिलासपुर जिले के यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख रूटों की प्रतीक्षा सूची 200 से ऊपर पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

त्योहारी सीजन में बिलासपुर से बिहार, जम्मू, हावड़ा, दिल्ली, और उत्तर प्रदेश जैसे गंतव्यों के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इस बढ़ती मांग के चलते नियमित ट्रेनों में सीटें हासिल करना मुश्किल हो गया है। भारतीय रेलवे ने इस सीजन के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूटों पर यात्री संख्या में असाधारण वृद्धि हो रही है। स्थिति इतनी विकट है कि कुछ यात्रियों को मजबूरन खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने भीड़-भाड़ और सीटों की कमी को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन ट्रेन अधिकारियों की ओर से सीमित प्रतिक्रिया ही मिल पा रही है।

एसी सीटों के आरक्षण में भी परेशानी

आरक्षित एसी सीटें पाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि विशेष त्योहार ट्रेनों का संचालन सप्ताह में कुछ ही दिनों के लिए होता है। दुर्ग से आरा, दक्षिण बिहार और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मार्ग पर दिल्ली के लिए ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची इस समय 136 से 210 के बीच है। इसी तरह, उत्तर दिशा की तरफ जाने वाली दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड की ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है, जिसके कारण तत्काल टिकट ही यात्रा का एकमात्र विकल्प रह गया है।

अतिरिक्त कोच जोड़ने का प्रयास

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी-2 और एसी-3 कोच जोड़े हैं। बिलासपुर के रेलवे काउंटरों पर बड़ी संख्या में लोग हर दिन टिकट बुकिंग के लिए जुट रहे हैं, जिससे काउंटर पर भीड़ बनी हुई है। रेलवे विभाग का कहना है कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और अधिक कोच जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

त्योहारी सीजन में ट्रेनों की इस मांग ने यातायात व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले टिकट की उपलब्धता की जांच कर लें और यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था का ध्यान रखें।

The post त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बुकिंग की मारामारी, वेटिंग लिस्ट 200 से ज्यादा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/rush-for-booking-trains-during-festive-season-waiting-list-more-than-200/feed/ 0