Breaking News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/breaking-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 12 Dec 2025 08:48:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Breaking News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/breaking-news/ 32 32 Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा https://maarmik.in/breaking-news-major-accident-in-bhilai-steel-plant/ https://maarmik.in/breaking-news-major-accident-in-bhilai-steel-plant/#respond Fri, 12 Dec 2025 08:48:29 +0000 https://maarmik.in/?p=6710 Breaking News : दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant- BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 (PBS-2) में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना इंटरनल कोल्ड लेग (ICL) के सामने हुई, जहाँ PBS-2 के पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही सेकंड में रिसती हुई […]

The post Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News : दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant- BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 (PBS-2) में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना इंटरनल कोल्ड लेग (ICL) के सामने हुई, जहाँ PBS-2 के पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही सेकंड में रिसती हुई गैस ने आग की विकराल लपटों का रूप ले लिया।

Breaking News : तुरंत मोर्चा संभाला गया
घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी के दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

read more : CG Dhan Kharidi Token Issue : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बनी ऑनलाइन चुनौती : 27 लाख किसान कतार में, पर 3 मिनट में खत्म हो रहा टोकन स्लॉट

यूनिटों के संचालन पर असर की आशंका
बताया गया है कि यह ब्लोइंग स्टेशन सीधे कोकोवन से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से निकलने वाली ब्लोइंग गैस का उपयोग संयंत्र के अन्य महत्वपूर्ण विभागों की मशीनों को संचालित करने के लिए किया जाता है। गैस लीकेज और आग लगने के कारण संयंत्र की कुछ यूनिटों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी, हालाँकि प्रबंधन ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में लाने का दावा किया है।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। संयंत्र प्रबंधन ने इस गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

The post Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-major-accident-in-bhilai-steel-plant/feed/ 0
Breaking News: अदालत ने अमित बघेल को तीन दिन के रिमांड पर भेजा, होंगे मां के अंतिम संस्कार में शामिल https://maarmik.in/breaking-news-court-sends-amit-baghel-on-three-day-remand/ https://maarmik.in/breaking-news-court-sends-amit-baghel-on-three-day-remand/#respond Fri, 05 Dec 2025 12:33:18 +0000 https://maarmik.in/?p=6452 Breaking News: अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस उन्हें उनके पैतृक गांव ले गई, जहां वे पुलिस कस्टडी में ही अपनी […]

The post Breaking News: अदालत ने अमित बघेल को तीन दिन के रिमांड पर भेजा, होंगे मां के अंतिम संस्कार में शामिल appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस उन्हें उनके पैतृक गांव ले गई, जहां वे पुलिस कस्टडी में ही अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अमित बघेल ने थाने में सरेंडर करने के बाद उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। अब पुलिस आगामी तीन दिनों तक उनसे पूछताछ करेगी और 8 दिसंबर को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

मामला क्या है?

27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल को लेकर टिप्पणी की थी। यह बयान वायरल होते ही दोनों समाजों में भारी आक्रोश फैल गया।

समाजों का विरोध और FIR

देशभर में अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने विरोध जताया। रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में समाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में सिंधी समाज ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई तेज हुई।

अब आगे क्या?

पुलिस रिमांड के दौरान बयान, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट की पड़ताल होगी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि बयान सुनियोजित था या किसी और उद्देश्य से दिया गया।

The post Breaking News: अदालत ने अमित बघेल को तीन दिन के रिमांड पर भेजा, होंगे मां के अंतिम संस्कार में शामिल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-court-sends-amit-baghel-on-three-day-remand/feed/ 0
CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/ https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/#respond Fri, 28 Nov 2025 05:22:17 +0000 https://maarmik.in/?p=6141 CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसका आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया […]

The post CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसका आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कौन किस नए पद पर? — पूरी सूची देखें

1. शिखा राजपूत तिवारी – सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
2. डॉ. प्रियंका शुक्ला – आयुक्त, समग्र शिक्षा एवं प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम
3. किरण कौशल – सचिव, पर्यटन मंत्रालय (मंत्रालय)
4. पदुम सिंह एल्मा – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन
5. संजीव कुमार झा – प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)
6. जितेंद्र कुमार शुक्ला – प्रबंध संचालक, मार्कफेड
7. रितेश कुमार अग्रवाल – संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन; आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा
8. इफ्फत आरा – विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन; प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम
9. संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; संचालक, आयुष
10. सुखनाथ अहिरवार – संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
11. रेणुका श्रीवास्तव – उप सचिव, महिला एवं बाल विकास; संचालक, महिला एवं बाल विकास
12. रीता यादव – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
13. लोकेश कुमार – संचालक, उद्यानिकी विभाग

प्रशासनिक चुस्ती के लिए उठाया गया कदम

सरकार द्वारा जारी यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों के कामकाज पर असर देखने की अपेक्षा है।

The post CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/feed/ 0
Breaking News: मंत्री जी के OSD को तत्काल प्रभाव से हटाया गया! https://maarmik.in/breaking-news-ministers-osd-removed-with-immediate/ https://maarmik.in/breaking-news-ministers-osd-removed-with-immediate/#respond Thu, 27 Nov 2025 12:10:38 +0000 https://maarmik.in/?p=6133 Breaking News: मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक (OSD) के रूप में पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा (राप्रसे 2013) को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें तुरंत प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 नवंबर को जारी […]

The post Breaking News: मंत्री जी के OSD को तत्काल प्रभाव से हटाया गया! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक (OSD) के रूप में पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा (राप्रसे 2013) को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें तुरंत प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 नवंबर को जारी किया।

The post Breaking News: मंत्री जी के OSD को तत्काल प्रभाव से हटाया गया! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-ministers-osd-removed-with-immediate/feed/ 0
Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/ https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/#respond Wed, 26 Nov 2025 06:35:27 +0000 https://maarmik.in/?p=6108 Breaking News: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलोनी के फेस-2 स्थित G ब्लॉक में लगी लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मां-बेटी की जान पर बन आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। View this post on Instagram […]

The post Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलोनी के फेस-2 स्थित G ब्लॉक में लगी लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मां-बेटी की जान पर बन आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला लिफ्ट का बटन दबाकर उसका इंतजार करती है। जैसे ही लिफ्ट नीचे आती है और महिला उसका दरवाजा खोलने की कोशिश करती है, लिफ्ट का वेट मशीन टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर जाता है। इसी दौरान लिफ्ट तेजी से ऊपर की ओर जाती है और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है। गनीमत रही कि महिला और उसकी बेटी लिफ्ट के अंदर नहीं थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

रहवासियों ने आरडीए पर लगाया गंभीर आरोप

सोसाइटी के रहवासियों का आरोप है कि लिफ्ट का लंबे समय से ठीक से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि 15 दिन पहले भी लिफ्ट खराब हुई थी और कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल अस्थायी मरम्मत की जाती है, जबकि लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है और लोगों की जान जोखिम में है। इस घटना ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/feed/ 0
Breaking News: छात्रावास में 3 छात्राएं बेहोश, अधीक्षिका ने टोटका करवाया…! https://maarmik.in/breaking-news-3-girl-students-faint-in-hostel-superintendent-got-them-to-perform-some-ritual/ https://maarmik.in/breaking-news-3-girl-students-faint-in-hostel-superintendent-got-them-to-perform-some-ritual/#respond Sat, 22 Nov 2025 05:24:09 +0000 https://maarmik.in/?p=6071 Breaking News: कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल स्थित माध्यमिक और हाईस्कूल छात्रावास में शुक्रवार दोपहर फिर से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई, जब करीब 12.30 बजे तीन छात्राएं अचानक चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। ये तीनों बालिका छात्रावास की रहवासी थीं। छात्राओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत रोने, हाथ-पैर […]

The post Breaking News: छात्रावास में 3 छात्राएं बेहोश, अधीक्षिका ने टोटका करवाया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल स्थित माध्यमिक और हाईस्कूल छात्रावास में शुक्रवार दोपहर फिर से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई, जब करीब 12.30 बजे तीन छात्राएं अचानक चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। ये तीनों बालिका छात्रावास की रहवासी थीं। छात्राओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत रोने, हाथ-पैर कांपने और सिर पकड़कर चिल्लाने जैसी थी।

स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर ने कुछ मिनट स्थिति को समझने की कोशिश की, लेकिन अनुभव न होने के कारण वे वहां से चले गए। यह उनकी पहली पोस्टिंग बताई जा रही है और ऐसी परिस्थितियों से निपटने का उन्हें कोई पूर्व अनुभव नहीं था।

अधीक्षिका ने बुलाया बैगा, अस्पताल में दो घंटे चला टोटका

छात्रावास की अधीक्षिका राधिका खुसरे मौके पर पहुंचीं और उन्होंने बीमारी को भूत-प्रेत का असर बताते हुए एक कथित बैगा को बुला लिया। बैगा अस्पताल परिसर के एक कोने में बैठकर पहले टोटका और फिर छात्राओं पर झाड़फूंक करता रहा। लगभग दो घंटे तक यह प्रक्रिया चलती रही, लेकिन छात्राओं की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ बीएमओ बोड़ला, डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने कहा कि अस्पताल में इस तरह का व्यवहार अनुचित है और वे इस मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

अभिभावक बेटियों को घर ले गए, छात्राओं में भय का माहौल

टोटका चलने की जानकारी लगने पर अभिभावक अस्पताल पहुंचे और अपनी बेटियों को घर ले गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण छात्रावास और स्कूल की अन्य छात्राओं में भय का माहौल बन गया है।

पांच दिन में तीसरी घटना, अधीक्षिका फिर दे रही भूत-प्रेत का तर्क

बीते 5 दिनों में यह तीसरी घटना है। 15–16 नवंबर को भी 8–10 छात्राएं बेहोश हो गई थीं। तब भी अधीक्षिका ने इसे भूत-प्रेत की बाधा बताते हुए छात्राओं को उनके घर भेज दिया था। स्कूल परिसर में भी इसी तरह की 2–3 घटनाएं पहले हो चुकी हैं। अधीक्षिका राधिका खुसरे का दावा है कि वह झाड़फूंक जानती हैं और कई मामलों में ऐसा करके लोगों को ठीक कर चुकी हैं।

The post Breaking News: छात्रावास में 3 छात्राएं बेहोश, अधीक्षिका ने टोटका करवाया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-3-girl-students-faint-in-hostel-superintendent-got-them-to-perform-some-ritual/feed/ 0
Breaking News: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर आ रही…! https://maarmik.in/breaking-news-emergency-landing-of-indigo-flight-coming-to-raipur/ https://maarmik.in/breaking-news-emergency-landing-of-indigo-flight-coming-to-raipur/#respond Thu, 20 Nov 2025 07:58:24 +0000 https://maarmik.in/?p=6053 Breaking News: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E6476 को सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से विमान सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। कैसे हुई इमरजेंसी लैंडिंग […]

The post Breaking News: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर आ रही…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E6476 को सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से विमान सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कैसे हुई इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लैंडिंग की अनुमति मांगी। लेकिन उस समय रायपुर में मौसम खराब था, रनवे पर भी तकनीकी दिक्कतें बताई गईं! इस वजह से तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को निकटतम सुरक्षित एयरपोर्ट भुवनेश्वर की ओर डायवर्ट किया।

विमान सुरक्षित, यात्रियों को भेजी गई दूसरी फ्लाइट

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक की गई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को बाद में दूसरी फ्लाइट के माध्यम से रायपुर भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। इंडिगो की तकनीकी टीम विमान की विस्तृत जांच कर रही है कि समस्या किस कारण से उत्पन्न हुई। यात्रियों ने कहा कि पायलट ने समय पर सही निर्णय लिया, जिससे सभी सुरक्षित रह सके।

The post Breaking News: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर आ रही…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-emergency-landing-of-indigo-flight-coming-to-raipur/feed/ 0
Breaking News: महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष…! https://maarmik.in/breaking-news-mahatma-gandhis-statue-vandalised-villagers-furious/ https://maarmik.in/breaking-news-mahatma-gandhis-statue-vandalised-villagers-furious/#respond Tue, 18 Nov 2025 06:04:26 +0000 https://maarmik.in/?p=6016 Breaking News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित करने की घटना से पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही निवासी पूनानंद उर्फ राजू साहू को हिरासत में ले लिया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आगे […]

The post Breaking News: महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित करने की घटना से पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही निवासी पूनानंद उर्फ राजू साहू को हिरासत में ले लिया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्राम पंचायत जेन्जरा में स्वर्गीय रघुनाथ साहू की स्मृति में महात्मा गांधी की प्रतीकात्मक मूर्ति स्थापित की गई थी। वर्ष 2019 में तत्कालीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने गांधी चौक में इस मूर्ति का अनावरण किया था। तब से ग्रामीण हर वर्ष गांधी जयंती सहित कई अवसरों पर यहां श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे हैं।

बीती रात अज्ञात परिस्थितियों में मूर्ति खंडित पाई गई, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी आरोपी को कठोर सजा देने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

The post Breaking News: महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-mahatma-gandhis-statue-vandalised-villagers-furious/feed/ 0
Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/ https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/#respond Mon, 17 Nov 2025 10:55:48 +0000 https://maarmik.in/?p=6009 Breaking News: बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और पुलिस को […]

The post Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि अशोक नगर के अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस चोरी की वारदात में शामिल थीं। वीडियो में साफ दिखा कि तीनों लड़कियां मंदिर पहुंचीं, दानपेटी उठाई और तेजी से वहां से भाग गईं।

मंदिर समिति ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि चोरी के बाद नाबालिगों ने दानपेटी को गणपति अस्पताल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

पुलिस और परिजनों की उपस्थिति में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई। समाज और परिवार के सामने अपनी गलती का अहसास होने पर लड़कियों के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की और उन्हें समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

The post Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/feed/ 0
Breaking News: वित्त मंत्री और सांसद के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बड़ा हादसा टला https://maarmik.in/breaking-news-vehicles-of-the-finance-minister-and-mps-convoy-collided/ https://maarmik.in/breaking-news-vehicles-of-the-finance-minister-and-mps-convoy-collided/#respond Sun, 16 Nov 2025 16:05:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5996 Breaking News: छत्तीसगढ़ में आज एक बड़ा हादसा टल गया। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के काफिले में शामिल वाहन अचानक सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में आपस में टकरा गए। गाड़ी को गड्ढे से बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ […]

The post Breaking News: वित्त मंत्री और सांसद के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बड़ा हादसा टला appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ में आज एक बड़ा हादसा टल गया। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के काफिले में शामिल वाहन अचानक सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में आपस में टकरा गए। गाड़ी को गड्ढे से बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं।

इस दुर्घटना में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा की गाड़ियां शामिल थीं। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी घटना टल गई। घटना के समय सांसद कमलेश जांगड़े वाहन में मौजूद नहीं थे।

हादसा हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पास हुआ, जहां खराब सड़क को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। काफिला हसौद में होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जा रहा था।

The post Breaking News: वित्त मंत्री और सांसद के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बड़ा हादसा टला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-vehicles-of-the-finance-minister-and-mps-convoy-collided/feed/ 0