CCTV footage Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cctv-footage/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CCTV footage Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cctv-footage/ 32 32 Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0
    CG Crime : RPF पोस्ट पर सहकर्मी ने आरक्षक को गोली मारी…. https://maarmik.in/cg-crime-a-colleague-shot-a-constable-at-an-rpf-post/ https://maarmik.in/cg-crime-a-colleague-shot-a-constable-at-an-rpf-post/#respond Wed, 03 Dec 2025 03:23:03 +0000 https://maarmik.in/?p=6351 CG Crime : रायगढ़, छत्तीसगढ़। रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़ RPF पोस्ट से एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह […]

    The post CG Crime : RPF पोस्ट पर सहकर्मी ने आरक्षक को गोली मारी…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    CG Crime : रायगढ़, छत्तीसगढ़। रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़ RPF पोस्ट से एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

    CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना बुधवार को तड़के सुबह लगभग 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गोली लगने वाले आरक्षक का नाम पी.के. मिश्रा है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि गोली मारने वाले आरक्षक ने आपसी बहस के बाद आपा खो दिया और मिश्रा की कनपटी पर सर्विस हथियार सटाकर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    read more : Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा…

    झगड़े की वजह ‘संविधान’ पर बहस

    शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों आरक्षकों के बीच देर रात संविधान से जुड़े किसी विषय पर गर्मागर्म बहस हुई थी। इसी बहस ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक जवान ने दूसरे की जान ले ली। यह पूरी खूनी वारदात RPF पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस और RPF के आला अधिकारी खंगाल रहे हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया है। बिलासपुर मंडल के उच्च RPF अधिकारी तत्काल रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

    The post CG Crime : RPF पोस्ट पर सहकर्मी ने आरक्षक को गोली मारी…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/cg-crime-a-colleague-shot-a-constable-at-an-rpf-post/feed/ 0
    Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/ https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/#respond Mon, 17 Nov 2025 10:55:48 +0000 https://maarmik.in/?p=6009 Breaking News: बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और पुलिस को […]

    The post Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    Breaking News: बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

    CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि अशोक नगर के अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस चोरी की वारदात में शामिल थीं। वीडियो में साफ दिखा कि तीनों लड़कियां मंदिर पहुंचीं, दानपेटी उठाई और तेजी से वहां से भाग गईं।

    मंदिर समिति ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि चोरी के बाद नाबालिगों ने दानपेटी को गणपति अस्पताल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

    पुलिस और परिजनों की उपस्थिति में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई। समाज और परिवार के सामने अपनी गलती का अहसास होने पर लड़कियों के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की और उन्हें समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    The post Breaking News: लड़कियों ने चुराई दानपेटी, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/breaking-news-girls-stole-donation-box-watch-video/feed/ 0
    वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0