Central Bureau of Investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/central-bureau-of-investigation/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Central Bureau of Investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/central-bureau-of-investigation/ 32 32 Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा https://maarmik.in/bijapur-breaking/ https://maarmik.in/bijapur-breaking/#respond Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 https://maarmik.in/?p=7118 Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते […]

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

Bijapur Breaking : होटल के कमरे में बिछाया गया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम को भ्रष्टाचार की सटीक सूचना मिली थी। रात करीब 8:30 बजे जब ताज होटल में रिश्वत का लेन-देन चल रहा था, तभी टीम ने धावा बोल दिया। मौके से अधिकारियों को नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा गया।

read more : UPPSC Doctor Vacancy : मेडिकल ऑफिसर समेत 2,158 पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
शास्त्री कुमार पैंकरा (एसडीआई, पोस्ट ऑफिस)

मलोत शोभन

अंबेडकर सिंह

संतोष एंड्रिक

विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया। टीम चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में डाक विभाग के कुछ और बड़े चेहरे भी सामने आ सकते हैं। इस रेड के बाद से बीजापुर के सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bijapur-breaking/feed/ 0