CG Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-breaking/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 24 Nov 2025 15:44:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-breaking/ 32 32 CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/ https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/#respond Mon, 24 Nov 2025 15:44:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6098 CG Big News: धान खरीदी सीजन में अव्यवस्था और टोकन नहीं कटने से नाराज़ लोहारा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का घेराव किया। किसानों का कहना था कि धान उपार्जन केंद्रों में भारी परेशानी हो रही है और टोकन नहीं मिलने से लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी दौरान […]

The post CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Big News: धान खरीदी सीजन में अव्यवस्था और टोकन नहीं कटने से नाराज़ लोहारा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का घेराव किया। किसानों का कहना था कि धान उपार्जन केंद्रों में भारी परेशानी हो रही है और टोकन नहीं मिलने से लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला वहां से गुजर रहा था। किसानों की भीड़ और आक्रोश देखते हुए डिप्टी सीएम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए काफिला रुकवाया और सड़क पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं।

किसानों ने आरोप लगाया कि लोहारा ब्लॉक के दो पटवारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं और धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के कारण टोकन नहीं कट रहे। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने मौके पर ही हल्का नंबर 15, कुरुवा में पदस्थ पटवारी राजेश शर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी किए। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया और उसकी प्रति वहीं किसानों को दिखाई, जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू की जाएगी और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

The post CG Big News: उपमुख्यमंत्री सैकड़ों लोगो के साथ बैठे जमीन पर, जानिए पूरा मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-big-news-deputy-chief-minister-sitting-on-the-ground-with-hundreds-of-people-know-the-whole-matter/feed/ 0
CG Breaking: IPS रतनलाल डांगी पद से हटाए गए, आदेश जारी…! https://maarmik.in/cg-breaking-ips-ratanlal-dangi-removed-from-post-order-issued/ https://maarmik.in/cg-breaking-ips-ratanlal-dangi-removed-from-post-order-issued/#respond Thu, 06 Nov 2025 17:22:36 +0000 https://maarmik.in/?p=5851 CG Breaking: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। वहीं, आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। इस संबंध […]

The post CG Breaking: IPS रतनलाल डांगी पद से हटाए गए, आदेश जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। वहीं, आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में आदेश गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज (23 अक्टूबर 2025) को जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर पिछले सात सालों से उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला ने अपनी शिकायत के साथ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डांगी का पक्ष — “यह एक साजिश है”

आईपीएस रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को पूरी तरह साजिश बताया है। उनका कहना है कि — “मेरी साफ-सुथरी छवि और वरिष्ठता के कारण मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सब मेरी संभावित पदस्थापना को प्रभावित करने के लिए रचा गया षड्यंत्र है।”

शिकायतकर्ता के परिवार का पलटवार

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने भी मीडिया से चर्चा की थी। उन्होंने महिला के आरोपों को झूठा बताया और खुद को वास्तविक भुक्तभोगी बताया। उनका कहना है कि यह विवाद व्यक्तिगत रंजिश और पारिवारिक मतभेदों से जुड़ा है।

नया जिम्मा और प्रशासनिक कदम

  • 🔹 रतनलाल डांगी — पद से हटाए गए, PHQ अटैच

  • 🔹 अजय यादव (IPS) — नए निदेशक, चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी

  • 🔹 आदेश जारी करने वाले अधिकारी — हिमशिखर गुप्ता, सचिव (गृह विभाग)

CG Breaking
CG Breaking

The post CG Breaking: IPS रतनलाल डांगी पद से हटाए गए, आदेश जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-ips-ratanlal-dangi-removed-from-post-order-issued/feed/ 0
CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/ https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/#respond Tue, 04 Nov 2025 06:19:56 +0000 https://maarmik.in/?p=5812 CG Breaking: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीबीडी स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के […]

The post CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीबीडी स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ पर ‘प्यारे लाल’ नाम गुदा हुआ पाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 42 से 45 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आस-पास के सभी थानों से गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कराई, लेकिन अब तक कोई भी संबंधित रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली है। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि शव 5 से 6 दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। माना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी साजिश के तहत हुई है।

The post CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/feed/ 0
CG Breaking: आख़िर किसने तोड़ी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, जानिए मामला…! https://maarmik.in/cg-breaking-who-broke-the-statue-of-chhattisgarh-mata/ https://maarmik.in/cg-breaking-who-broke-the-statue-of-chhattisgarh-mata/#respond Sun, 26 Oct 2025 14:25:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5719 CG Breaking: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना ने प्रदेशभर में गुस्सा भड़का दिया है। इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वीआईपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, इस घटना की कड़ी निंदा […]

The post CG Breaking: आख़िर किसने तोड़ी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, जानिए मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना ने प्रदेशभर में गुस्सा भड़का दिया है। इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वीआईपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि आरोपियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, इस प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है।

छत्तीसगढ़ी अस्मिता पर सीधा हमला” — अमित जोगी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि यह सिर्फ़ एक मूर्ति नहीं टूटी, बल्कि हमारी आस्था और अस्मिता पर प्रहार हुआ है। उन्होंने कहा — “जिस महतारी के नाम पर सरकारें बनती हैं, उसी की प्रतिमा की सुरक्षा नहीं हो पा रही। यह छत्तीसगढ़ के गौरव पर सीधा हमला है।”

जनता का अपमान है यह घटना” — भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर के VIP रोड पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ना पूरे प्रदेश की जनता का अपमान है। “छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर यह घटना बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि छत्तीसगढ़ की पहचान को मिटाने की यह कोशिश क्यों हो रही है,”

कांग्रेस ने जताई नाराज़गी, मांगी सख्त कार्रवाई

कांग्रेस ने बयान जारी कर इस घटना को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता पर प्रहार बताया। पार्टी ने कहा — “यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो और उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाए। भाजपा शासन में लगातार छत्तीसगढ़ की परंपरा और पहचान पर हमले हो रहे हैं।”

इटली वालों का क्या लेना-देना भारत से” — गृह मंत्री विजय शर्मा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा — “कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। इटली वालों का भारत से क्या लेना-देना।”

दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को “अत्यंत निंदनीय कृत्य” बताते हुए कहा — “इस मामले की जांच जारी है, और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

इस घटना ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और भावना को झकझोर दिया है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि जांच में क्या सामने आता है और सरकार दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाती है।

The post CG Breaking: आख़िर किसने तोड़ी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, जानिए मामला…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-who-broke-the-statue-of-chhattisgarh-mata/feed/ 0
CG Breaking: 1 नंवबर को इन संस्थानों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी https://maarmik.in/cg-breaking-these-institutions-will-remain-closed-on-november-1/ https://maarmik.in/cg-breaking-these-institutions-will-remain-closed-on-november-1/#respond Fri, 24 Oct 2025 16:53:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5706 CG Breaking: 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित। इस संबंध में GAD द्वारा आदेश जारी किया गया है. राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय / सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

The post CG Breaking: 1 नंवबर को इन संस्थानों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित। इस संबंध में GAD द्वारा आदेश जारी किया गया है. राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय / सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

CG Breaking
CG Breaking

The post CG Breaking: 1 नंवबर को इन संस्थानों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-these-institutions-will-remain-closed-on-november-1/feed/ 0
CG Breaking: IAS डॉ. सर्वेश्वर भूरे होंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्त, बने ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर https://maarmik.in/cg-breaking-ias-dr-sarveshwar-bhure-to-be-on-central-deputation/ https://maarmik.in/cg-breaking-ias-dr-sarveshwar-bhure-to-be-on-central-deputation/#respond Wed, 24 Sep 2025 16:35:35 +0000 https://maarmik.in/?p=5524 CG Breaking: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल डॉ. भूरे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। आदेश जारी होने […]

The post CG Breaking: IAS डॉ. सर्वेश्वर भूरे होंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्त, बने ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल डॉ. भूरे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। आदेश जारी होने के बाद उन्हें शीघ्र ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रिलीव किया जाएगा।

डॉक्टर से आईएएस तक का प्रेरणादायी सफर

डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का जन्म 12 सितंबर 1984 को महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले के लखानंदुर गांव में हुआ। उनके पिता एक शिक्षक थे। बचपन से ही साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले भूरे की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। पहली से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई उन्होंने अपने गांव में पूरी की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की शिक्षा भंडारा शहर से हासिल की।

डॉ. भूरे ने पूरी स्कूली शिक्षा अपनी मातृभाषा मराठी में पूरी की। बारहवीं के बाद उनका चयन पुणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ। मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी में होने के कारण शुरुआती दिनों में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से एमबीबीएस सफलतापूर्वक पूरा किया।

UPSC की ओर रुझान

एमबीबीएस के बाद डॉ. भूरे ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इस दौरान उनका विवाह हो गया। वे नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी भी करते रहे। उनकी पत्नी डॉ. रश्मि भूरे ने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया और तैयारी में अहम सहयोग दिया।

2009 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने आईपीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और 2010 बैच आईपीएस के रूप में चयनित हुए। अगले ही वर्ष यानी 2010 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार आईएएस बने। उन्हें 2011 बैच और छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया।

कलेक्टर के रूप में उपलब्धियां

आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति मुंगेली जिले के कलेक्टर पद पर हुई। इसके बाद वे दुर्ग जिले के कलेक्टर बने। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के कारण उन्हें राजधानी रायपुर का कलेक्टर भी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने शहरी प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में कई उल्लेखनीय पहल की।

डॉ. भूरे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के मिशन संचालक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे राजनांदगांव के कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं और यहां भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया है।

नई जिम्मेदारी और उम्मीदें

अब केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उनके करियर के लिए अहम मानी जा रही है। कपड़ा उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में इस सेक्टर में डॉ. भूरे का अनुभव और कार्यशैली नए बदलावों की राह खोल सकती है।

कलेक्टर से लेकर केंद्रीय पद तक उनकी यात्रा युवाओं और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

The post CG Breaking: IAS डॉ. सर्वेश्वर भूरे होंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्त, बने ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-ias-dr-sarveshwar-bhure-to-be-on-central-deputation/feed/ 0