CG crime record Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-crime-record/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG crime record Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-crime-record/ 32 32 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/ https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4599 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे […]

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे ट्रक को जब्त किया गया है।

घटना थाना लोदाम क्षेत्र की है, जहां NH-43 पर मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि HR55AJ4755 नंबर का एक कंटेनर ट्रक भारी मात्रा में अवैध तंबाखू लेकर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लोदाम पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को रोका।

ट्रक चालक राशिद खान (उम्र 40 वर्ष, फिरोजपुर, हरियाणा) ने बताया कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) वाशिंग पाउडर लेकर जा रहा है। उसने एक रसीद भी पुलिस को दिखाई, लेकिन जब पुलिस को संदेह हुआ और ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद मिले। चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने ट्रक और अवैध माल को ज़ब्त कर चालक राशिद खान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे माल की जानकारी नहीं थी, ट्रक मालिक ने उसे डिटर्जेंट लेकर जाने को कहा था। अब पुलिस ट्रक मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023 की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद माल की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/feed/ 0
BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/ https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4585 रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। वार्ड क्रमांक 04 […]

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया।

वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी पर शक गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके मृतका से शारीरिक संबंध थे। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बने थे, लेकिन जब महिला ने दोबारा संबंध बनाने का आग्रह किया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हुई।

आरोपी ने बताया कि महिला ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबाया और उसे ज़मीन पर पटक-पटक कर मार डाला। बाद में शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया और फरार हो गया।

तिल्दा पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/feed/ 0