CG Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-government/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 20 Dec 2025 04:54:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-government/ 32 32 CG NEWS : साहस को सम्मान : छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका… https://maarmik.in/cg-news-honor-to-courage-today-is-the-last-chance-to-apply-for-chhattisgarh-state-bravery-award-2025/ https://maarmik.in/cg-news-honor-to-courage-today-is-the-last-chance-to-apply-for-chhattisgarh-state-bravery-award-2025/#respond Sat, 20 Dec 2025 04:54:39 +0000 https://maarmik.in/?p=6964 CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के उन नन्हे जांबाजों को सम्मानित करने जा रही है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की है। ‘राज्य वीरता पुरस्कार 2025’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। यदि आपके आसपास किसी बच्चे ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी […]

The post CG NEWS : साहस को सम्मान : छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका… appeared first on Maarmik.in.

]]>

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के उन नन्हे जांबाजों को सम्मानित करने जा रही है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की है। ‘राज्य वीरता पुरस्कार 2025’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। यदि आपके आसपास किसी बच्चे ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से किसी की जान बचाई है, तो आज उनके नाम को आगे बढ़ाने का आखिरी दिन है।

CG NEWS : किन्हें मिलेगा यह सम्मान?
यह पुरस्कार उन बच्चों के लिए है जिन्होंने 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच किसी संकट की स्थिति में अदम्य साहस, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया हो।

read more : Gariaband Crime News : झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, कल परिवार के साथ मनाया था जश्न, आज रहस्यमयी मौत…

पुरस्कार की मुख्य बातें:
पात्रता: आवेदक की आयु घटना के समय 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सम्मान राशि: चयनित बच्चों को 25,000 रुपये नकद, पदक और प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।

चयन का आधार: निस्वार्थ भाव से किसी के जीवन की रक्षा करना या किसी को गंभीर क्षति से बचाना।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज, 20 दिसंबर 2025 है। इच्छुक अभिभावक या प्रतिनिधि अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?
विस्तृत विवरण और फॉर्म के प्रारूप के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर लॉग इन किया जा सकता है। याद रखें, आज कार्यालयीन समय की समाप्ति तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

The post CG NEWS : साहस को सम्मान : छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-honor-to-courage-today-is-the-last-chance-to-apply-for-chhattisgarh-state-bravery-award-2025/feed/ 0
CG News: बोर्ड रिजल्ट होंगे बेहतर, 22 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग https://maarmik.in/cg-news-board-results-will-be-better-22-officers-will-monitor/ https://maarmik.in/cg-news-board-results-will-be-better-22-officers-will-monitor/#respond Wed, 12 Nov 2025 08:44:32 +0000 https://maarmik.in/?p=5939 CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग ने 22 राज्य स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी की निगरानी करेंगे और […]

The post CG News: बोर्ड रिजल्ट होंगे बेहतर, 22 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग ने 22 राज्य स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी की निगरानी करेंगे और स्कूलों में जाकर गाइडलाइन के पालन की समीक्षा करेंगे।

इन अधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे स्थानीय शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेंगे, स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और छात्रों की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। सभी अधिकारियों को 20 नवंबर तक निरीक्षण रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय में प्रस्तुत करनी होगी।

शिक्षा विभाग की नई कार्ययोजना

शिक्षा विभाग ने इस बार बोर्ड परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है —

  • हर माह यूनिट टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

  • बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ब्लूप्रिंट के आधार पर अभ्यास कराया जाएगा।

  • कमजोर छात्रों के लिए मेंटर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

  • छात्रों की हैंडराइटिंग, होमवर्क और उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • छमाही परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे स्कूलों में और वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में कराया जाएगा।

किस अधिकारी को मिला कौन-सा जिला

  • किशोर कुमार: जगदलपुर, बीजापुर

  • आशुतोष चावरे: बालोद, गरियाबंद

  • राकेश पांडेय: बलरामपुर, जशपुर

  • हेमंत उपाध्याय: सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती

  • आर.एल. ठाकुर: कवर्धा, दुर्ग

  • अशोक नारायण बंजारा: बिलासपुर, रायगढ़

  • बनवारी देवांगन: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • आनंद सारस्वत: कांकेर

  • राजेश सिंह: सुकमा, नारायणपुर

  • डी.के. कौशिक: दंतेवाड़ा, राजनांदगांव

  • महेश नायक: महासमुंद, रायपुर

  • हरिश्चंद्र दिलावर: मुंगेली

  • अमरदास कुर्रे: धमतरी

  • लवकुमार साहू: बेमेतरा

  • आदित्य पाटनवार: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

  • रामजी पाल: कोरबा

  • सतीश नायर: जांजगीर-चांपा

  • इंदिरा गांधी: बलौदाबाजार

  • बजरंग प्रजापति: केसीजी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

  • ओमप्रकाश देवांगन: कोण्डागांव

  • प्रकाशचंद्र मिश्र: सूरजपुर

  • अखिलेश तिवारी: अंबिकापुर

लक्ष्य — बेहतर रिजल्ट और अनुशासन

स्कूल शिक्षा विभाग का उद्देश्य न सिर्फ रिजल्ट सुधारना है बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना है।

The post CG News: बोर्ड रिजल्ट होंगे बेहतर, 22 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-board-results-will-be-better-22-officers-will-monitor/feed/ 0
CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/ https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/#respond Tue, 04 Nov 2025 05:59:44 +0000 https://maarmik.in/?p=5809 CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार e-KYC सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है, क्योंकि अब तक बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का सत्यापन अधूरा है। खाद्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 1.10 करोड़ पंजीकृत सदस्यों में से केवल 77 लाख लोगों ने […]

The post CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार e-KYC सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है, क्योंकि अब तक बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का सत्यापन अधूरा है। खाद्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 1.10 करोड़ पंजीकृत सदस्यों में से केवल 77 लाख लोगों ने ही e-KYC पूरी की है, जबकि 33 लाख सदस्य अभी बाकी हैं। सरकार ने राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2025 तय की थी, लेकिन त्योहारों और फील्ड स्तर पर धीमी रफ्तार के कारण लक्ष्य पूरे नहीं हो पाए। विभाग अब समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि शेष पात्र सदस्य भी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

रायपुर में सबसे ज्यादा लंबित सत्यापन:
रायपुर जिले में 22.26 लाख पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें से 18.07 लाख ने e-KYC पूरी कर ली है, जबकि 4.19 लाख का सत्यापन अभी बाकी है। इसी तरह, दुर्ग जिले में 18.40 लाख सदस्यों में से 14.60 लाख ने सत्यापन कराया है और 3.80 लाख सदस्य लंबित हैं। बिलासपुर जिले में 19.10 लाख पंजीकृत में से 15.25 लाख लोगों ने प्रक्रिया पूरी की, जबकि 3.85 लाख का सत्यापन शेष है।

लक्ष्य और हकीकत:
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रतिदिन 22 हजार e-KYC सत्यापन का लक्ष्य रखा था, लेकिन अधिकांश जिलों में शिविर नहीं लगाए गए और कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं हुई। नतीजतन, अभियान सिर्फ आदेशों और बैठकों तक सीमित रह गया। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में 85% कार्य पूरा हो गया है और आगे का आदेश मिलने पर शेष सदस्य भी सत्यापन करा सकेंगे।

क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार ने यह अभियान फर्जी राशन कार्ड और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को रोकने के लिए शुरू किया है। आधार आधारित प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वास्तविक पात्र परिवारों को ही खाद्यान्न का लाभ मिले। हालांकि, नेटवर्क समस्या, तकनीकी दिक्कतें और जन-जागरूकता की कमी से कई लोग अभी तक प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं।

The post CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/feed/ 0