CG GST raid Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-gst-raid/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 24 Dec 2025 11:18:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG GST raid Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-gst-raid/ 32 32 GST Raid : नकली ग्राहक बनकर पहुंची GST टीम, छत्तीसगढ़ के नामी केटरर्स के ठिकानों पर रेड; भारी गड़बड़ी का खुलासा https://maarmik.in/gst-raid-gst-team-posing-as-customers-raids-locations-of-renowned-caterers-in-chhattisgarh-massive-irregularities-revealed/ https://maarmik.in/gst-raid-gst-team-posing-as-customers-raids-locations-of-renowned-caterers-in-chhattisgarh-massive-irregularities-revealed/#respond Wed, 24 Dec 2025 11:18:43 +0000 https://maarmik.in/?p=7106 GST Raid : रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने प्रदेश के बड़े केटरिंग दिग्गजों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। विभाग ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ के नामी केटरर्स के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। इस पूरी कार्रवाई की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि […]

The post GST Raid : नकली ग्राहक बनकर पहुंची GST टीम, छत्तीसगढ़ के नामी केटरर्स के ठिकानों पर रेड; भारी गड़बड़ी का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
GST Raid : रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने प्रदेश के बड़े केटरिंग दिग्गजों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। विभाग ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ के नामी केटरर्स के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। इस पूरी कार्रवाई की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि अधिकारियों ने असली साक्ष्य जुटाने के लिए खुद ‘नकली ग्राहक’ बनकर केटरर्स से कोटेशन मांगे, जिससे करोड़ों की टैक्स चोरी का कच्चा चिट्ठा खुल गया।

GST Raid : 3 महीने की जासूसी और ‘फेक कस्टमर’ का जाल
जीएसटी विभाग को लंबे समय से इन केटरर्स द्वारा भारी कर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग ने सीधे छापा मारने के बजाय पहले 3 महीने तक इनकी गुपचुप निगरानी की। अधिकारियों ने पुराने ग्राहकों से मिलकर उनके द्वारा किए गए वास्तविक भुगतान का पता लगाया। इसके बाद पुख्ता सबूत जुटाने के लिए जीएसटी अधिकारी खुद ग्राहक बनकर केटरर्स के पास पहुंचे। जब केटरर्स ने उन्हें लाखों-करोड़ों का रेट कार्ड दिया और उसे सरकारी रिटर्न से मिलाया गया, तो विभाग के होश उड़ गए।

read more : Chhattisgarh Bandh : छत्तीसगढ़ बंद में भारी बवाल : रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, ब्लिंकिट गोदाम में घुसे प्रदर्शनकारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट

संस्कार केटरर्स: 35 लाख का काम और रिटर्न में सिर्फ 1.5 लाख
जांच में रायपुर के सबसे महंगे ‘संस्कार केटरर्स’ की बड़ी हेराफेरी सामने आई है। रिकॉर्ड के मुताबिक, यह केटरर अपनी विवरणी (Return) में एक दिन की शादी का चार्ज मात्र 1.50 लाख से 1.90 लाख रुपये दिखाता था। जबकि हकीकत में, दो दिन की शादी के लिए यह 30 से 35 लाख रुपये वसूल रहा था।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 के मात्र 5 महीनों में इस केटरर ने 6.77 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन जीएसटी रिटर्न में केवल 2.30 करोड़ रुपये ही दिखाए। अधिकारियों ने मालिक लोकेश अग्रवाल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें टैक्स चोरी के बड़े राज दफन होने की उम्मीद है।

नकद का खेल: 22 लाख का बिल और 18 लाख ब्लैक में
जीएसटी की टीम जब ‘संस्कार केटरर्स’ के पास ग्राहक बनकर पहुंची, तो वहां के मैनेजर ने दो दिन की शादी का न्यूनतम खर्च 22 लाख रुपये बताया। चौंकाने वाली बात यह थी कि मैनेजर ने शर्त रखी कि केवल 4 लाख रुपये चेक (Check) से लिए जाएंगे और बाकी के 18 लाख रुपये नकद (Cash) देने होंगे। विभाग का कहना है कि यह केटरर्स ग्राहकों से जो वसूलते हैं, उससे 10 गुना कम रिकॉर्ड में दिखाते हैं, ताकि मात्र 5% जीएसटी देने से भी बचा जा सके।

प्रदेशभर के केटरर्स पर शिकंजा
जीएसटी की यह कार्रवाई केवल रायपुर तक सीमित नहीं रही। अधिकारियों ने श्री जी केटरर्स की डायरी और मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें सालों के कैश लेन-देन का हिसाब मिला है। इसके अलावा रायपुर के रॉयल केटरर्स, पालीवाल केटरर्स, दुर्ग के जलाराम, बिलासपुर के प्रतीक केटरर्स और रायगढ़ के अजय केटरर्स के यहाँ भी छापेमारी की गई। इन सभी जगहों पर भारी टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं।

The post GST Raid : नकली ग्राहक बनकर पहुंची GST टीम, छत्तीसगढ़ के नामी केटरर्स के ठिकानों पर रेड; भारी गड़बड़ी का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/gst-raid-gst-team-posing-as-customers-raids-locations-of-renowned-caterers-in-chhattisgarh-massive-irregularities-revealed/feed/ 0
रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/ https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:43 +0000 https://maarmik.in/?p=4570 रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर […]

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर की गई।

बताया जा रहा है कि इन उद्योगों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद जब पुख्ता साक्ष्य सामने आए, तब टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई अभी भी जारी है और सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस छापे के बाद उद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है और व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

सेंट्रल जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि अब टैक्स चोरी को लेकर कोई भी उद्योग या व्यापारी सरकार की निगरानी से बाहर नहीं है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और टैक्स से बचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/feed/ 0