cg latest crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-latest-crime/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:27:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png cg latest crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-latest-crime/ 32 32 SSP ने हेड कांस्टेबल समेत 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच https://maarmik.in/ssp-suspended-3-constables-including-a-head-constable/ https://maarmik.in/ssp-suspended-3-constables-including-a-head-constable/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:27:57 +0000 https://maarmik.in/?p=4602 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। माना थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए 10 लाख 50 हजार रुपये की नकदी को बिना कानूनी प्रक्रिया के वापस कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद SSP ने तत्काल प्रभाव से […]

The post SSP ने हेड कांस्टेबल समेत 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। माना थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए 10 लाख 50 हजार रुपये की नकदी को बिना कानूनी प्रक्रिया के वापस कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद SSP ने तत्काल प्रभाव से तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।

घटना 4 अगस्त की रात की है, जब माना थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी तलाशी में 10.50 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। यह रकम इतनी बड़ी होने के बावजूद न तो ज़ब्त की गई, न ही उससे पूछताछ कर रकम के स्रोत की जांच की गई। उल्टा, अगले दिन उसी व्यक्ति को थाने बुलाकर पैसे लौटा दिए गए।

इस मामले की सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को मिली, आंतरिक जांच शुरू की गई। जांच में बड़ी लापरवाही सामने आने पर प्रधान आरक्षक रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक शिव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं माना थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि, SSP कार्यालय का कहना है कि थाना प्रभारी प्रत्यक्ष रूप से इस बरामदगी में शामिल नहीं थे।

इस घटना ने पुलिस विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता के बीच पुलिस पर विश्वास तब कमजोर होता है जब इस तरह के गंभीर मामले में भी पारदर्शिता का पालन नहीं होता। SSP रायपुर ने कहा है कि ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी।

The post SSP ने हेड कांस्टेबल समेत 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ssp-suspended-3-constables-including-a-head-constable/feed/ 0
BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/ https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4585 रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। वार्ड क्रमांक 04 […]

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया।

वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी पर शक गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके मृतका से शारीरिक संबंध थे। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बने थे, लेकिन जब महिला ने दोबारा संबंध बनाने का आग्रह किया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हुई।

आरोपी ने बताया कि महिला ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबाया और उसे ज़मीन पर पटक-पटक कर मार डाला। बाद में शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया और फरार हो गया।

तिल्दा पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/feed/ 0