CG latest news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-latest-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 06:38:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG latest news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-latest-news/ 32 32 CG Surajpur News : गजराज का खूनी तांडव, खेत में सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में इलाका https://maarmik.in/cg-surajpur-news-gajrajs-bloody-rampage-crushing-a-husband-and-wife-sleeping-in-a-field-area-in-panic/ https://maarmik.in/cg-surajpur-news-gajrajs-bloody-rampage-crushing-a-husband-and-wife-sleeping-in-a-field-area-in-panic/#respond Sat, 29 Nov 2025 06:38:47 +0000 https://maarmik.in/?p=6222 CG Surajpur News : सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले में जंगली हाथियों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना में खेत में सो रहे एक दम्पति को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। CG Surajpur News : मिली […]

The post CG Surajpur News : गजराज का खूनी तांडव, खेत में सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में इलाका appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Surajpur News : सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले में जंगली हाथियों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना में खेत में सो रहे एक दम्पति को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

CG Surajpur News : मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कबिलास राजवाड़े और उनकी पत्नी धनियारो खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

READ MORE : Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची…..

 दहशत में ग्रामीण, वन विभाग के प्रयासों पर सवाल

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों के सही ठिकाने की जानकारी जुटाने में उन्हें अब भी मुश्किल आ रही है। इस लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा दहशत का माहौल है, और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र में हाथियों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले 22 नवंबर को भी रामकोला वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन की जान चली गई थी, जब वह अपने साथियों के साथ जंगल में भटकी गाय की तलाश में गए थे।

The post CG Surajpur News : गजराज का खूनी तांडव, खेत में सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में इलाका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-surajpur-news-gajrajs-bloody-rampage-crushing-a-husband-and-wife-sleeping-in-a-field-area-in-panic/feed/ 0
आखिर क्यों हर माह घट रही हैं, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों संख्या https://maarmik.in/why-is-the-number-of-beneficiaries-of-mahtari-vandan-yojana-decreasing-every-month/ https://maarmik.in/why-is-the-number-of-beneficiaries-of-mahtari-vandan-yojana-decreasing-every-month/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:30 +0000 https://maarmik.in/?p=4505 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना में लगातार हितग्राहियों की संख्या कम हो रही है। जबकि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना है। मार्च 2024 […]

The post आखिर क्यों हर माह घट रही हैं, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों संख्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना में लगातार हितग्राहियों की संख्या कम हो रही है। जबकि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना है। मार्च 2024 में पंडरिया विधानसभा के तहत 1 लाख 24 हजार 841 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया था। लेकिन जून 2025 तक यह संख्या घटकर 1 लाख 23 हजार 925 रह गई। यानी महज 15 महीने में 916 महिलाओं की संख्या घट गई। इसी तरह पूरे राज्य में हर माह हितग्राहियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।

महिलाओं को 1000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जानी है। लेकिन कई बार यह राशि गलत खातों में चली जाती है या समय पर भुगतान नहीं हो पाता। इसके अलावा, विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर्स से सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाने के कारण भी समस्याएं सामने आ रही हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 80 हजार महिलाओं के नाम इस योजना से हटाए जा चुके हैं। इनमें से 47 हजार महिलाएं ऐसी हैं जिनकी मौत हो चुकी थी, बावजूद इसके उनके खातों में भुगतान जारी था। मृत्यु की जानकारी देर से मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की।

हितग्राहियों की घटती संख्या और बार-बार सामने आ रही तकनीकी व प्रबंधन संबंधी गड़बड़ियों ने योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला हितग्राहियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो यह योजना अपने मूल उद्देश्य से भटक सकती है।

The post आखिर क्यों हर माह घट रही हैं, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों संख्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/why-is-the-number-of-beneficiaries-of-mahtari-vandan-yojana-decreasing-every-month/feed/ 0
खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/ https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:38 +0000 https://maarmik.in/?p=4679 कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा […]

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा के बाद 24 अगस्त तक गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विद्यालय में वर्तमान में 142 छात्रों के लिए केवल 4 शिक्षक कार्यरत हैं। गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक न होने के कारण छात्र-छात्राओं ने पहले भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन समाधान न मिलने पर वे सड़क पर उतर आए। छात्रों ने बारिश में भी तख्ती लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और ‘भविष्य बचाओ’ के नारे लगाए।

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/feed/ 0
वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:12 +0000 https://maarmik.in/?p=4662 एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगातबेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगात
बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) मौजूद रहे।

चुनाव आयोग का सख्त कदम
भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

खरगोन में सड़क हादसा, दो की मौत
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलटने से हुआ। इसमें मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवविवाहिता की आत्महत्या
दतिया जिले में एक नवविवाहिता ने अपने भाई को राखी बांधने जाने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म
भोपाल में एक BBA छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका कॉलेज फ्रेंड ही इस वारदात में शामिल था। हाल ही में उसने शराब के नशे में पीड़िता और उसकी मां से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/feed/ 0
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/ https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/#respond Wed, 10 Sep 2025 16:42:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5051 Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है। देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है।

देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/feed/ 0