CG Orange Alert Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-orange-alert/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 26 Sep 2025 06:52:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG Orange Alert Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-orange-alert/ 32 32 CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/ https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/#respond Fri, 26 Sep 2025 06:52:25 +0000 https://maarmik.in/?p=5543 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो […]

The post CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में भारी बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां बरसे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी बारिश हुई।
बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश हुई।
इसके अलावा छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ भारी वर्षा की संभावना।

  • यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान 24°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है।लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

The post CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/feed/ 0