cg police news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-police-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 12 Nov 2025 07:04:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png cg police news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-police-news/ 32 32 CG News: मसाज सेंटर पहुंचे दो नायब तहसीलदारों पर हमला… https://maarmik.in/cg-news-two-deputy-tehsildars-who-reached-the-massage-center-were-attacked/ https://maarmik.in/cg-news-two-deputy-tehsildars-who-reached-the-massage-center-were-attacked/#respond Wed, 12 Nov 2025 07:04:08 +0000 https://maarmik.in/?p=5933 CG News: कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में मंगलवार रात दो नायब तहसीलदारों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हमले में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए […]

The post CG News: मसाज सेंटर पहुंचे दो नायब तहसीलदारों पर हमला… appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में मंगलवार रात दो नायब तहसीलदारों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हमले में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसाज सेंटर पहुंचे थे दोनों अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दोनों अधिकारी आदर्श नगर स्थित ‘राजेश ब्यूटी पार्लर’ पहुंचे थे। बताया गया कि एक पटवारी ने उन्हें बताया था कि वहां मसाज अच्छी तरह की जाती है। दोनों तहसीलदार अपनी-अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो में वहां पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक स्कॉर्पियो चालकों से विवाद करने लगे।

समझाने पहुंचे अधिकारी बने हमले का शिकार

विवाद बढ़ने पर तहसीलदार बाहर आए और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने दोनों अधिकारियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक भाग निकले।

चार युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी आदतन अपराधी

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि घटना के बाद चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी शामिल हैं।
मुख्य आरोपी हितेश सारथी आदतन अपराधी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास), डकैती समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

The post CG News: मसाज सेंटर पहुंचे दो नायब तहसीलदारों पर हमला… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-two-deputy-tehsildars-who-reached-the-massage-center-were-attacked/feed/ 0
खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/ https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:38 +0000 https://maarmik.in/?p=4679 कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा […]

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा के बाद 24 अगस्त तक गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विद्यालय में वर्तमान में 142 छात्रों के लिए केवल 4 शिक्षक कार्यरत हैं। गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक न होने के कारण छात्र-छात्राओं ने पहले भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन समाधान न मिलने पर वे सड़क पर उतर आए। छात्रों ने बारिश में भी तख्ती लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और ‘भविष्य बचाओ’ के नारे लगाए।

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/feed/ 0
वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0