CG police update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-police-update/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG police update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-police-update/ 32 32 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/ https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4599 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे […]

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे ट्रक को जब्त किया गया है।

घटना थाना लोदाम क्षेत्र की है, जहां NH-43 पर मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि HR55AJ4755 नंबर का एक कंटेनर ट्रक भारी मात्रा में अवैध तंबाखू लेकर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लोदाम पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को रोका।

ट्रक चालक राशिद खान (उम्र 40 वर्ष, फिरोजपुर, हरियाणा) ने बताया कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) वाशिंग पाउडर लेकर जा रहा है। उसने एक रसीद भी पुलिस को दिखाई, लेकिन जब पुलिस को संदेह हुआ और ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद मिले। चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने ट्रक और अवैध माल को ज़ब्त कर चालक राशिद खान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे माल की जानकारी नहीं थी, ट्रक मालिक ने उसे डिटर्जेंट लेकर जाने को कहा था। अब पुलिस ट्रक मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023 की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद माल की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/feed/ 0
BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/ https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/#respond Tue, 22 Jul 2025 17:50:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4242 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन योग्यता सूची में कुल 68 ASI को उप निरीक्षक (SI) बनने के लिए योग्य पाया गया है। यह सूची पुलिस मुख्यालय, रायपुर की ओर से जारी की गई है। अब इन अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया […]

The post BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन योग्यता सूची में कुल 68 ASI को उप निरीक्षक (SI) बनने के लिए योग्य पाया गया है। यह सूची पुलिस मुख्यालय, रायपुर की ओर से जारी की गई है। अब इन अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया के तहत जल्द SI पद पर पदोन्नति दी जाएगी। राज्य के अलग-अलग जिलों के अधिकारी इसमें शामिल हैं। इससे विभागीय ढांचे में नई ऊर्जा और प्रोत्साहन की उम्मीद जताई जा रही है।

देखे पूरी लिस्ट-

The post BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/feed/ 0