CG political news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-political-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 11 Nov 2025 09:39:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG political news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-political-news/ 32 32 CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/ https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/#respond Tue, 11 Nov 2025 09:34:42 +0000 https://maarmik.in/?p=5919 CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज आयोजित भाजपा यूनिटी मार्च (BJP Unity March) के दौरान पार्टी के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद देखने को मिला। यह विवाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच […]

The post CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज आयोजित भाजपा यूनिटी मार्च (BJP Unity March) के दौरान पार्टी के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद देखने को मिला। यह विवाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, तिफरा से जब यूनिटी मार्च की शुरुआत हुई, तब केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ मंच साझा करने और आगे चलने को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे आमने-सामने आ गए।
हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री के बगल में खड़ी होकर मार्च में चलने लगीं। इस बीच, विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिली और वे सेकेंड लाइन में पीछे चलने लगे।

कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत शुक्ला ने फिर से फर्स्ट लाइन में आने की कोशिश की, तो हर्षिता पांडे आपा खो बैठीं और दोनों के बीच सरेराह बहस और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

नेताओं के बीच “देख लेने” की चेतावनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी।
स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया।

पार्टी में बढ़ सकती है अंदरूनी तनातनी

यूनिटी मार्च के दौरान पार्टी नेताओं के बीच खुलेआम हुए इस विवाद ने भाजपा की अंदरूनी मतभेदों को उजागर कर दिया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह विवाद आगे सियासी रूप से तूल पकड़ सकता है, क्योंकि यह कार्यक्रम पार्टी की एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

The post CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:13 +0000 https://maarmik.in/?p=4624 तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त राज्यभर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से चर्चा के बाद संघ ने यह निर्णय लिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और शेष पर […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त

राज्यभर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से चर्चा के बाद संघ ने यह निर्णय लिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और शेष पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

टीएस सिंहदेव के घर चोरी

सरगुजा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने आंगन में लगी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह घटना राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

बीजापुर में 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कुल 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक 24 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है। इसके अलावा, मुठभेड़ में एक नक्सली को न्यूट्रलाइज़ किया गया। पुलिस और सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

डीएमएफ घोटाले में आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए हैं। यह निर्णय जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की डबल बेंच ने सुनाया।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा, एक की मौत

बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ जिसमें 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/feed/ 0