CG Ration Card Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-ration-card/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 08 Nov 2025 07:12:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CG Ration Card Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-ration-card/ 32 32 CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/ https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/#respond Sat, 08 Nov 2025 07:12:55 +0000 https://maarmik.in/?p=5879 CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अब तक अपना E-KYC (सत्यापन) पूरा नहीं कराया है। खाद्य विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को राहत देते हुए समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि […]

The post CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अब तक अपना E-KYC (सत्यापन) पूरा नहीं कराया है। खाद्य विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को राहत देते हुए समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो लाभार्थी इस तारीख तक KYC नहीं कराएंगे, उनके राशन कार्ड अस्थायी रूप से निलंबित किए जा सकते हैं।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में कुल 22,21,028 राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें से 18,18,432 कार्डधारकों ने E-KYC पूरा कर लिया है, जबकि 4,02,596 लोगों का सत्यापन अब भी बाकी है। विभाग ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी राशन दुकान या लोक सेवा केंद्र में जाकर अंगूठे का बायोमैट्रिक सत्यापन कराएं।

वहीं, KYC प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण रायपुर की 61 राशन दुकानों में स्टॉक वितरण रोक दिया गया है। बताया गया है कि ये दुकानें पिछले महीने का राशन वितरण नहीं कर पाई थीं, जबकि उनके पास पहले से सैकड़ों क्विंटल अनाज का स्टॉक उपलब्ध है। विभाग ने इन दुकानों के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

खाद्य संचालनालय का कहना है कि KYC प्रक्रिया से राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य है कि नवंबर के अंत तक सभी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो जाए।

E-KYC कैसे कराएं:
राशन कार्डधारक अपने नजदीकी राशन दुकान, जन सेवा केंद्र या खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर आधार कार्ड और अंगूठे का बायोमैट्रिक निशान देकर E-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

The post CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/feed/ 0
CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/ https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/#respond Tue, 04 Nov 2025 05:59:44 +0000 https://maarmik.in/?p=5809 CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार e-KYC सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है, क्योंकि अब तक बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का सत्यापन अधूरा है। खाद्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 1.10 करोड़ पंजीकृत सदस्यों में से केवल 77 लाख लोगों ने […]

The post CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार e-KYC सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है, क्योंकि अब तक बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का सत्यापन अधूरा है। खाद्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 1.10 करोड़ पंजीकृत सदस्यों में से केवल 77 लाख लोगों ने ही e-KYC पूरी की है, जबकि 33 लाख सदस्य अभी बाकी हैं। सरकार ने राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2025 तय की थी, लेकिन त्योहारों और फील्ड स्तर पर धीमी रफ्तार के कारण लक्ष्य पूरे नहीं हो पाए। विभाग अब समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि शेष पात्र सदस्य भी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

रायपुर में सबसे ज्यादा लंबित सत्यापन:
रायपुर जिले में 22.26 लाख पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें से 18.07 लाख ने e-KYC पूरी कर ली है, जबकि 4.19 लाख का सत्यापन अभी बाकी है। इसी तरह, दुर्ग जिले में 18.40 लाख सदस्यों में से 14.60 लाख ने सत्यापन कराया है और 3.80 लाख सदस्य लंबित हैं। बिलासपुर जिले में 19.10 लाख पंजीकृत में से 15.25 लाख लोगों ने प्रक्रिया पूरी की, जबकि 3.85 लाख का सत्यापन शेष है।

लक्ष्य और हकीकत:
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रतिदिन 22 हजार e-KYC सत्यापन का लक्ष्य रखा था, लेकिन अधिकांश जिलों में शिविर नहीं लगाए गए और कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं हुई। नतीजतन, अभियान सिर्फ आदेशों और बैठकों तक सीमित रह गया। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में 85% कार्य पूरा हो गया है और आगे का आदेश मिलने पर शेष सदस्य भी सत्यापन करा सकेंगे।

क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार ने यह अभियान फर्जी राशन कार्ड और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को रोकने के लिए शुरू किया है। आधार आधारित प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वास्तविक पात्र परिवारों को ही खाद्यान्न का लाभ मिले। हालांकि, नेटवर्क समस्या, तकनीकी दिक्कतें और जन-जागरूकता की कमी से कई लोग अभी तक प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं।

The post CG Ration Card: प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक खबर है, जरूर पड़े…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ration-card-important-news-for-ration-card-holders-of-the-state/feed/ 0