cg uncensored news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-uncensored-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png cg uncensored news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-uncensored-news/ 32 32 BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/ https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4585 रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। वार्ड क्रमांक 04 […]

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया।

वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी पर शक गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके मृतका से शारीरिक संबंध थे। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बने थे, लेकिन जब महिला ने दोबारा संबंध बनाने का आग्रह किया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हुई।

आरोपी ने बताया कि महिला ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबाया और उसे ज़मीन पर पटक-पटक कर मार डाला। बाद में शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया और फरार हो गया।

तिल्दा पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/feed/ 0