Chapar attack Bhilai Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chapar-attack-bhilai/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 10 Dec 2025 10:48:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chapar attack Bhilai Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chapar-attack-bhilai/ 32 32 CG Momos murder case : गर्लफ्रेंड को घुमाया, मोमोस खिलाए, फिर चापड़ से गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट….. https://maarmik.in/cg-momos-murder-case/ https://maarmik.in/cg-momos-murder-case/#respond Wed, 10 Dec 2025 10:47:29 +0000 https://maarmik.in/?p=6656 CG Momos murder case : भिलाई, छत्तीसगढ़। भिलाई के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरई के खेल मैदान में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अवैध संबंधों के […]

The post CG Momos murder case : गर्लफ्रेंड को घुमाया, मोमोस खिलाए, फिर चापड़ से गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Momos murder case : भिलाई, छत्तीसगढ़। भिलाई के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरई के खेल मैदान में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अवैध संबंधों के सार्वजनिक होने की धमकी और शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने अपनी प्रेमिका को सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से चापड़ से काट डाला और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया।

CG Momos murder case : अंधेकत्ल का खुलासा: छह टीमों ने किया आरोपी को ट्रैक
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में इस अंधेकत्ल का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर की सुबह कोटवार केवलदास मानिकपुरी ने उतई थाने में एक महिला का अधजला शव मिलने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छह पुलिस टीमों का गठन किया गया और हत्या के आरोपी की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने गुमशुदगी की सभी हालिया रिपोर्टों की गहनता से जाँच की।

जांच के दौरान, पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली कि मृतका जैसी दिखने वाली एक महिला को एक युवक के साथ देखा गया था। वहीं, सुपेला थाने में एक युवक एक चार साल के बच्चे को लेकर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, गौतम नगर निवासी उर्मिला निषाद की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे ग्राम करगाडीह निवासी विजय बांधे को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खून लगे कपड़े, चप्पल और हत्या में प्रयुक्त चापड़ (धारदार हथियार) जब्त कर लिया है।

धमकी और दबाव बना हत्या का कारण
एसएसपी ने बताया कि आरोपी विजय बांधे शादीशुदा है और उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। मृतका उर्मिला निषाद भी शादीशुदा थी और उसका एक चार साल का बेटा है, लेकिन वह पति से अलग अपनी माँ के साथ रहकर कैटरिंग का काम करती थी। कैटरिंग के काम के दौरान ही विजय बांधे और उर्मिला के बीच जान-पहचान हुई और यह घनिष्ठता अवैध संबंध में बदल गई।

हाल ही में, उर्मिला आरोपी विजय पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी थी। इसके अलावा, उर्मिला ने विजय से लिए गए तीन हजार रुपये वापस न करने पर उनके अवैध संबंध को उजागर करने की धमकी दी। इस दोहरे दबाव से परेशान होकर विजय ने उर्मिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

मोमोस खिलाने के बाद हत्या
साजिश के तहत, 7 दिसंबर की शाम 7 बजे विजय बाइक से उर्मिला के घर पहुंचा और उसे पाटन में एक शादी पार्टी के काम का बहाना बनाकर घर से ले गया। वे उतई पहुंचे, जहां उन्होंने मोमोस पैक कराए। इसके बाद दोनों ग्राम पुरई में एक सुनसान नहर के पास पहुंचे और मोमोस खाए।

जैसे ही वे सुनसान जगह पर पहुंचे, विजय बांधे ने धारदार चापड़ से उर्मिला के गले पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने दोबारा वार कर निर्ममता से उसका गला काट डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने पास रखे पैरावट (पुआल) से पुआल इकट्ठा किया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से गांव करगाड़ीह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

The post CG Momos murder case : गर्लफ्रेंड को घुमाया, मोमोस खिलाए, फिर चापड़ से गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-momos-murder-case/feed/ 0