Chhattisgarh Assembly News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-assembly-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 17 Dec 2025 06:10:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chhattisgarh Assembly News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-assembly-news/ 32 32 CG Vidhansabha Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल ! मनरेगा पर घमासान, 2 मिनट में 2 बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही https://maarmik.in/cg-vidhansabha-breaking/ https://maarmik.in/cg-vidhansabha-breaking/#respond Wed, 17 Dec 2025 06:10:01 +0000 https://maarmik.in/?p=6862 CG Vidhansabha Breaking : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। प्रश्नकाल के दौरान सदन की स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस विधायक हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सदन के भीतर दाखिल हो गए। विपक्ष के इस कड़े तेवर को देख सत्ता पक्ष ने मोर्चा […]

The post CG Vidhansabha Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल ! मनरेगा पर घमासान, 2 मिनट में 2 बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Vidhansabha Breaking : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। प्रश्नकाल के दौरान सदन की स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस विधायक हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सदन के भीतर दाखिल हो गए। विपक्ष के इस कड़े तेवर को देख सत्ता पक्ष ने मोर्चा खोल दिया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को महज दो मिनट के भीतर दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

CG Vidhansabha Breaking : पोस्टर-बैनर पर छिड़ा ‘वाकयुद्ध’ हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब कांग्रेस विधायक मनरेगा के नाम में किए गए बदलाव का विरोध करने के लिए पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। सत्ता पक्ष की ओर से विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान भाषणबाजी और इस तरह का प्रदर्शन एक गलत परंपरा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

read more : RTE Admission Rule : छत्तीसगढ़ RTE नियमों में बड़ा बदलाव : अब नर्सरी नहीं, सीधे कक्षा 1 में मिलेगा प्रवेश, निजी स्कूलों ने खोला मोर्चा

स्पीकर की सख्त हिदायत: ‘पोस्टर हटाकर ही आएं अंदर’ सदन में बढ़ती नारेबाजी और तीखी बहस को देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने व्यवस्था देते हुए कहा कि प्रश्नकाल विधायकों के लिए सबसे बहुमूल्य समय होता है और सदन की मर्यादा के भीतर झंडा, बैनर या नारेबाजी नियमों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पोस्टर हटाकर ही आप सदन में आएं।” हालांकि, इसके बावजूद जब विपक्षी सदस्यों ने पोस्टर नहीं हटाए, तो स्पीकर ने आसंदी से उठकर कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

दो मिनट में दूसरी बार ब्रेक सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही नजारा फिर वही था। आसंदी के निर्देशों का पालन न होने और विपक्ष के अड़ियल रुख के कारण सदन में फिर से शोर-शराबा शुरू हो गया। मर्यादा का उल्लंघन होते देख विधानसभा अध्यक्ष ने दो मिनट के भीतर ही दूसरी बार कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। सत्ता पक्ष का कहना है कि वे इस ‘नई परंपरा’ का पुरजोर विरोध करते हैं, जबकि विपक्ष नाम परिवर्तन के मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा।

The post CG Vidhansabha Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल ! मनरेगा पर घमासान, 2 मिनट में 2 बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-vidhansabha-breaking/feed/ 0
Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/ https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/#respond Tue, 16 Dec 2025 09:14:12 +0000 https://maarmik.in/?p=6838  Chhattisgarh Assembly News : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हसदेव अरण्य और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही पेड़ों की कटाई और खनन के मुद्दे पर विपक्ष (कांग्रेस) ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर […]

The post Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Chhattisgarh Assembly News : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हसदेव अरण्य और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही पेड़ों की कटाई और खनन के मुद्दे पर विपक्ष (कांग्रेस) ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग अस्वीकार होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी की, जिसके परिणामस्वरूप वे नियमानुसार स्वयं ही निलंबित हो गए।

 Chhattisgarh Assembly News : भूपेश बघेल का हमला: “सरकार दो उद्योगपतियों के लिए कर रही काम”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सदन में पहले अशासकीय संकल्प पारित हुआ था कि हसदेव में खदान नहीं खुलेगी, फिर भी धड़ल्ले से जंगल काटे जा रहे हैं। बघेल ने कहा, “प्रदूषण के कारण दिल्ली में फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और छत्तीसगढ़ जो कि पर्यावरण में समृद्ध है, उसे बर्बाद किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में फर्जी ग्राम सभाएं कराकर खनिज संपदा लूटी जा रही है और सरकार केवल दो खास उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

read more : Chhattisgarh Breaking News : बिलासपुर में GST की बड़ी स्ट्राइक : हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, कोल कारोबारियों में मचा हड़कंप

वन मंत्री का पलटवार: “नियमों के तहत ही हो रही कटाई”
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि साय सरकार पर्यावरण और आदिवासियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में 94.75 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है, जो देश में प्रथम स्थान पर है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी पेड़ों की कटाई हुई है, वह भारत सरकार की स्वीकृति और नियमों के अधीन ही की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में खनन हो रहा है, वहां बदले में 17.80 लाख नए पौधे रोपित किए जाएंगे।

सदन में टकराव की स्थिति
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने ‘हसदेव बचाओ’ के नारे लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि तमनार और सरगुजा क्षेत्रों में ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मंत्री ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इस हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बाधित होना पड़ा और विपक्ष के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में खनन और जंगल की कटाई का मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में और गरमाएगा।

The post Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/feed/ 0