Chhattisgarh Corruption Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-corruption-case/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chhattisgarh Corruption Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-corruption-case/ 32 32 Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा https://maarmik.in/bijapur-breaking/ https://maarmik.in/bijapur-breaking/#respond Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 https://maarmik.in/?p=7118 Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते […]

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

Bijapur Breaking : होटल के कमरे में बिछाया गया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम को भ्रष्टाचार की सटीक सूचना मिली थी। रात करीब 8:30 बजे जब ताज होटल में रिश्वत का लेन-देन चल रहा था, तभी टीम ने धावा बोल दिया। मौके से अधिकारियों को नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा गया।

read more : UPPSC Doctor Vacancy : मेडिकल ऑफिसर समेत 2,158 पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
शास्त्री कुमार पैंकरा (एसडीआई, पोस्ट ऑफिस)

मलोत शोभन

अंबेडकर सिंह

संतोष एंड्रिक

विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया। टीम चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में डाक विभाग के कुछ और बड़े चेहरे भी सामने आ सकते हैं। इस रेड के बाद से बीजापुर के सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bijapur-breaking/feed/ 0
Breaking News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड, हाईकोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत https://maarmik.in/breaking-news-rawatpura-medical-college-bribery-scandal/ https://maarmik.in/breaking-news-rawatpura-medical-college-bribery-scandal/#respond Fri, 31 Oct 2025 06:50:57 +0000 https://maarmik.in/?p=5763 Breaking News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े बहुचर्चित रिश्वतकांड मामले में पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। यह मामला एक कथित टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें यह संकेत मिले थे कि निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी के बदले रिश्वत दी गई […]

The post Breaking News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड, हाईकोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े बहुचर्चित रिश्वतकांड मामले में पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। यह मामला एक कथित टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें यह संकेत मिले थे कि निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी के बदले रिश्वत दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मामले में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा नियुक्त निरीक्षकों की गोपनीय जानकारी लीक की गई थी। बाद में इस जानकारी का उपयोग अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत के रूप में किया गया। मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर 2025 को हुई, जिसमें हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों पर विचार करते हुए पांच आरोपियों को जमानत का लाभ दिया।

अदालत में क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे और हर्षवर्धन परगनिहा ने आरोपी मयूर रावल, रजिस्ट्रार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि — “रावल के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। सीबीआई ने उनके संबंध में जांच पूरी कर ली है और चार्जशीट विशेष न्यायालय (सीबीआई), रायपुर में पेश की जा चुकी है।” अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि चार्जशीट 18,000 पन्नों से अधिक की है और 129 गवाहों पर आधारित है, जिससे यह स्पष्ट है कि मुकदमे के शीघ्र समाप्त होने की संभावना कम है।

कोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत की अवधि, उपलब्ध साक्ष्यों और मुकदमे की लंबी प्रकिया को ध्यान में रखते हुए जमानत देने का आदेश दिया। अन्य अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे ने पैरवी की।

मामले की स्थिति अब

  • चार्जशीट: 18,000+ पृष्ठों की

  • गवाह: 129 से अधिक

  • एजेंसी: सीबीआई

  • मामले की प्रकृति: रिश्वतखोरी और गोपनीय सूचना लीक

  • सुनवाई की तिथि: 29 अक्टूबर 2025

The post Breaking News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड, हाईकोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-rawatpura-medical-college-bribery-scandal/feed/ 0