Chhattisgarh Police Bharti Result Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-police-bharti-result/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 09 Dec 2025 12:39:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chhattisgarh Police Bharti Result Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-police-bharti-result/ 32 32 CG Aarakshak Bharti Result : आरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित! बस्तर रेंज में 1592 युवाओं का चयन, 464 महिलाएँ बनीं आरक्षक https://maarmik.in/cg-aarakshak-bharti-result/ https://maarmik.in/cg-aarakshak-bharti-result/#respond Tue, 09 Dec 2025 12:39:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6636 CG Aarakshak Bharti Result : जगदलपुर, छत्तीसगढ़। बस्तर रेंज के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस विभाग ने बहुप्रतीक्षित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार, कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है। सबसे खास […]

The post CG Aarakshak Bharti Result : आरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित! बस्तर रेंज में 1592 युवाओं का चयन, 464 महिलाएँ बनीं आरक्षक appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Aarakshak Bharti Result : जगदलपुर, छत्तीसगढ़। बस्तर रेंज के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस विभाग ने बहुप्रतीक्षित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार, कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस चयन में 464 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी जगह सुनिश्चित की है, जो बस्तर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और पुलिसिंग में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

CG Aarakshak Bharti Result : दो चरणों में पूरी हुई संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो केंद्रों पर भर्ती समितियों का गठन किया गया था:

READ MORE : Bastar Bandh Today : जेल में नेता की मौत पर उबाल, बस्तर संभाग पूरी तरह ठप, शहरों में दुकानें बंद और पसरा सन्नाटा

केंद्र-1, जगदलपुर: यह केंद्र सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के अभ्यर्थियों के लिए था, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने की।

केंद्र-2, कोंडागांव: यह केंद्र नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए था, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने की।

दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षाएँ 16 नवंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक कंगोली (जगदलपुर) और पुलिस लाइन कोंडागांव में आयोजित की गई थीं। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 14 सितंबर 2025 को ली गई।

जिलेवार मिला युवाओं को मौका

बस्तर रेंज के सभी सात जिलों में स्वीकृत 1,592 आरक्षक पदों के विरुद्ध घोषित परिणाम में जिलेवार चयन की स्थिति इस प्रकार है:

जिला चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
नारायणपुर 470
बीजापुर 337
बस्तर 334
सुकमा 128
कांकेर 125
कोंडागांव 103
दंतेवाड़ा 55

The post CG Aarakshak Bharti Result : आरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित! बस्तर रेंज में 1592 युवाओं का चयन, 464 महिलाएँ बनीं आरक्षक appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-aarakshak-bharti-result/feed/ 0