Chhattisgarh police news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-police-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 22 Dec 2025 06:36:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chhattisgarh police news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-police-news/ 32 32 Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… https://maarmik.in/khairagarh-news/ https://maarmik.in/khairagarh-news/#respond Mon, 22 Dec 2025 06:36:42 +0000 https://maarmik.in/?p=7011  Khairagarh News : खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ घाघरा स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की बटालियन में एक जवान ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित जवान गहरी नींद में था। पुलिस ने तत्परता […]

The post Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Khairagarh News : खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ घाघरा स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की बटालियन में एक जवान ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित जवान गहरी नींद में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

 Khairagarh News : नींद में ही थमी सांसें
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और घाघरा बटालियन में तैनात था। सोमवार तड़के जब वह कैंप में सो रहा था, तभी उसी कैंप के दूसरे जवान अरविंद गौतम ने मौका पाकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने आनन-फानन में घायल सोनवीर को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट : उत्तर में बढ़ेगा पारा, राजधानी समेत कई जिलों में धुंध का साया…

पुरानी दुश्मनी का खूनी अंत
बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद गौतम और मृतक सोनवीर के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यह रंजिश इतनी गहरी हो गई कि अरविंद ने एक खौफनाक साजिश रची और सोनवीर के सोते ही उसे मौत की नींद सुला दिया।

आरोपी गिरफ्तार, परिजनों का इंतजार
खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद गौतम को हिरासत में ले लिया है और उसे गातापार थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों को सूचना: मृतक के परिवार को उत्तर प्रदेश में खबर भेज दी गई है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया: पुलिस का कहना है कि परिजनों के खैरागढ़ पहुँचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद पार्थिव शरीर उन्हें सौंपा जाएगा।

सावधानी और अनुशासन: सुरक्षा बलों के कैंप में हुई इस तरह की घटना ने विभाग में सुरक्षा और मानसिक तनाव के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी है।

The post Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/khairagarh-news/feed/ 0
Bilaspur News : पुलिस की गाड़ी… ‘मैखाने’ वाली सवारी, बत्ती और सायरन के बीच छलके जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उतारा सारा नशा https://maarmik.in/bilaspur-news-2/ https://maarmik.in/bilaspur-news-2/#respond Wed, 17 Dec 2025 08:24:35 +0000 https://maarmik.in/?p=6871 Bilaspur News :  बिलासपुर : न्यायधानी की पुलिस उस समय शर्मसार हो गई जब पुलिस विभाग में अटैच एक लग्जरी गाड़ी के भीतर शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। जिस गाड़ी पर पुलिस की नीली-लाल बत्ती और सायरन (हूटर) लगा था, उसे अपराधियों को पकड़ने के बजाय जाम छलकाने का […]

The post Bilaspur News : पुलिस की गाड़ी… ‘मैखाने’ वाली सवारी, बत्ती और सायरन के बीच छलके जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उतारा सारा नशा appeared first on Maarmik.in.

]]>

The post Bilaspur News : पुलिस की गाड़ी… ‘मैखाने’ वाली सवारी, बत्ती और सायरन के बीच छलके जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उतारा सारा नशा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-news-2/feed/ 0
CG News: 12वीं की छात्रा संतोषी बनी 15 मिनट की SP, स्कूल-कॉलेज के पास पान दुकानों पर सख्त निर्देश https://maarmik.in/cg-news-12th-grade-student-santoshi-becomes-sp-for-15-minutes-strict-instructions-issued-for-paan-shops-near-schools-and-colleges/ https://maarmik.in/cg-news-12th-grade-student-santoshi-becomes-sp-for-15-minutes-strict-instructions-issued-for-paan-shops-near-schools-and-colleges/#respond Thu, 20 Nov 2025 10:52:03 +0000 https://maarmik.in/?p=6059 CG News: विश्व बाल दिवस के अवसर पर जिले में बच्चों के अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। यूनिसेफ के “चाइल्ड एम्पावरमेंट कार्यक्रम” के तहत 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा संतोषी धीवर को 15 मिनट के लिए जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान […]

The post CG News: 12वीं की छात्रा संतोषी बनी 15 मिनट की SP, स्कूल-कॉलेज के पास पान दुकानों पर सख्त निर्देश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: विश्व बाल दिवस के अवसर पर जिले में बच्चों के अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। यूनिसेफ के “चाइल्ड एम्पावरमेंट कार्यक्रम” के तहत 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा संतोषी धीवर को 15 मिनट के लिए जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संतोषी ने दो महत्वपूर्ण आदेश जारी कर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया।

स्कूल-कॉलेज के पास पान दुकानों की दूरी 200 मीटर करने का आदेश

कार्यभार संभालते ही छात्रा संतोषी ने पहला आदेश जारी करते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास संचालित पान दुकानों की दूरी को बढ़ाकर 200 मीटर किया जाए। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और नशे जैसी बुरी आदतों से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

पुलिस लाइन में खड़े टू-व्हीलर वाहनों की नीलामी का प्रस्ताव

अपने दूसरे आदेश में ‘एक दिन की SP’ ने पुलिस लाइन में सालों से खड़े टू-व्हीलर वाहनों की नीलामी के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भेजने का निर्देश दिया। इससे पुलिस परिसर में जगह की समस्या का समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

DSP और CSP ने बच्चों को सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान

  • DSP कविता ठाकुर

  • CSP योगिता बाली खापर्डे
    ने बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितकारी अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।

विश्व बाल दिवस का उद्देश्य

हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देने का दिन है। यह समाज और सरकारों को याद दिलाता है कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस आयोजन ने बच्चों को नेतृत्व, अधिकारों की समझ और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

The post CG News: 12वीं की छात्रा संतोषी बनी 15 मिनट की SP, स्कूल-कॉलेज के पास पान दुकानों पर सख्त निर्देश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-12th-grade-student-santoshi-becomes-sp-for-15-minutes-strict-instructions-issued-for-paan-shops-near-schools-and-colleges/feed/ 0
राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/ https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4633 रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते […]

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक वीडियो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित फार्म हाउस का है, जबकि दूसरा वीडियो कार में बैठे एक युवक का है जो मोबाइल पर लाइन तैयार कर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली है, जो वीडियो में ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 5 दिन पुराना है।

इससे पहले भी रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती को नशे की हालत में देखा गया था। अब नए वीडियो के सामने आने से पुलिस और प्रशासन एक बार फिर चौकन्ना हो गए हैं। राजधानी में फार्म हाउस, पब और होटलों में हो रही निजी पार्टियों में ड्रग्स के उपयोग को लेकर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 550 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री और तस्करी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में कई आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से ड्रग्स मंगवाकर छत्तीसगढ़ में नेटवर्क फैलाए हुए हैं।

महज दो दिन पहले ही रायपुर पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ ने पाकिस्तान से आई हेरोइन बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब अन्य संदिग्ध युवाओं की पहचान और वायरल वीडियो की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/feed/ 0
BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/ https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/#respond Tue, 22 Jul 2025 17:50:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4242 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन योग्यता सूची में कुल 68 ASI को उप निरीक्षक (SI) बनने के लिए योग्य पाया गया है। यह सूची पुलिस मुख्यालय, रायपुर की ओर से जारी की गई है। अब इन अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया […]

The post BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन योग्यता सूची में कुल 68 ASI को उप निरीक्षक (SI) बनने के लिए योग्य पाया गया है। यह सूची पुलिस मुख्यालय, रायपुर की ओर से जारी की गई है। अब इन अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया के तहत जल्द SI पद पर पदोन्नति दी जाएगी। राज्य के अलग-अलग जिलों के अधिकारी इसमें शामिल हैं। इससे विभागीय ढांचे में नई ऊर्जा और प्रोत्साहन की उम्मीद जताई जा रही है।

देखे पूरी लिस्ट-

The post BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े बदलाव, देखे पूरी लिस्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-big-changes-in-chhattisgarh-police/feed/ 0