chhattisgarh update. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-update/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 05:22:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png chhattisgarh update. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-update/ 32 32 CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/ https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/#respond Fri, 28 Nov 2025 05:22:17 +0000 https://maarmik.in/?p=6141 CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसका आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया […]

The post CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसका आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कौन किस नए पद पर? — पूरी सूची देखें

1. शिखा राजपूत तिवारी – सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
2. डॉ. प्रियंका शुक्ला – आयुक्त, समग्र शिक्षा एवं प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम
3. किरण कौशल – सचिव, पर्यटन मंत्रालय (मंत्रालय)
4. पदुम सिंह एल्मा – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन
5. संजीव कुमार झा – प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)
6. जितेंद्र कुमार शुक्ला – प्रबंध संचालक, मार्कफेड
7. रितेश कुमार अग्रवाल – संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन; आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा
8. इफ्फत आरा – विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन; प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम
9. संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; संचालक, आयुष
10. सुखनाथ अहिरवार – संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
11. रेणुका श्रीवास्तव – उप सचिव, महिला एवं बाल विकास; संचालक, महिला एवं बाल विकास
12. रीता यादव – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
13. लोकेश कुमार – संचालक, उद्यानिकी विभाग

प्रशासनिक चुस्ती के लिए उठाया गया कदम

सरकार द्वारा जारी यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों के कामकाज पर असर देखने की अपेक्षा है।

The post CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ias-transfer-major-administrative-reshuffle-13-ias-officers-transferred/feed/ 0
धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/ https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:04 +0000 https://maarmik.in/?p=4649 धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त […]

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त हैं। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद और झूमा-झटकी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और विशेष समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस जब आरोपियों को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने में एकत्र होकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान, थाना परिसर में तीन युवकों की पिटाई भी कर दी गई, जिन्हें पुलिस ने बचाया। मोहल्लेवालों का आरोप है कि इस घर में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरा मामला राजिम का

राजिम में राज्यपाल रमेन डेका के गोद ग्राम बिजली समेत फिंगेश्वर विकासखंड के कई क्षेत्रों में “चमत्कारिक इलाज” के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप सामने आए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को बिजली और बेलटुकरी में हो रही चंगाई सभाओं का घेराव किया और आयोजकों से पूछताछ की। आयोजकों ने स्वीकार किया कि वे बिना सरकारी अनुमति के अपनी मर्जी से प्रार्थना सभाएं चला रहे हैं, जिनमें गरीब, पिछड़े वर्ग के लोग और कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सभाओं में पहले बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जाता है, फिर धीरे-धीरे हिंदू देवी-देवताओं की शक्ति पर सवाल उठाकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला जाता है।

परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर और संयोजक मोहित साहू ने चेतावनी दी कि अगर पैसों के लालच और कथित जादुई शक्तियों का हवाला देकर हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं रोका गया, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक सभा में तीन महीने पहले ग्राम सुरसाबांधा में इलाज के दौरान एक युवती की मौत भी हो चुकी है। परिषद ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, बेलटुकरी और सुरसाबांधा में तुरंत कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/feed/ 0