chhattisgarh viral news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-viral-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png chhattisgarh viral news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarh-viral-news/ 32 32 छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 https://maarmik.in/?p=4516 ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई

दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज मौजूद रहे। इस मामले में जेल में बंद सुखमन मंडावी को भी जमानत के बाद छोड़ा गया।

पीड़िताओं ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नारायणपुर। मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है। घटना की कथित पीड़ित तीन आदिवासी युवतियों ने सामने आकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट, धमकी और झूठा बयान देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जांजगीर-चांपा में फर्जी लूट का पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा। दिनदहाड़े हुई 11 लाख 80 हजार रुपये की कथित लूट पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने अकाउंटेंट दीपेश देवांगन को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया।

भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग का मामला

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले गार्ड युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी महिला ने 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगी। युवक ने डर के कारण नौकरी छोड़ दी और अब तक 3 लाख रुपये दे चुका था। अंततः उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शादी को एक साल हुआ था और दहेज में कार व घर का सामान दिया गया था, लेकिन पति ने 10 लाख रुपये और मांगे। मानसिक उत्पीड़न और खाना न देने की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/feed/ 0
CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/ https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:33 +0000 https://maarmik.in/?p=4508 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दामाद के ससुराल आने पर रखी गई चिकन पार्टी परिवार के लिए मौत की दावत साबित हुई। भोज में शामिल सभी लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें सास और दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत […]

The post CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दामाद के ससुराल आने पर रखी गई चिकन पार्टी परिवार के लिए मौत की दावत साबित हुई। भोज में शामिल सभी लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें सास और दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना रजगामार पुलिस चौकी के कोरकोमा गांव की है। यहां 60 वर्षीय राजमीन बाई ने अपने दामाद देवसिंह (निवासी भैसमा दादरकला) और बेटी चमेली के स्वागत में भोज रखा था। चिकन और शराब का सेवन करने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ गई। पहले राजमीन बाई को उल्टी-दस्त हुए, फिर दामाद देवसिंह की हालत बिगड़ी। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमार और पड़ोसी राजाराज समेत तीन लोग गंभीर स्थिति में हैं।

जांच में शुरुआती आशंका फूड पॉइजनिंग की जताई गई है। बताया जा रहा है कि भोज में दी गई शराब भी जहरीली हो सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, गांव में मातम का माहौल है।

इसी तरह दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के कनकपुर कला गांव में ठेले पर बिक रही चाट खाने से 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले बच्चों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

लगातार फूड पॉइजनिंग के मामलों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच नहीं होती, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

The post CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/feed/ 0
BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/ https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4585 रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। वार्ड क्रमांक 04 […]

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया।

वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी पर शक गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके मृतका से शारीरिक संबंध थे। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बने थे, लेकिन जब महिला ने दोबारा संबंध बनाने का आग्रह किया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हुई।

आरोपी ने बताया कि महिला ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबाया और उसे ज़मीन पर पटक-पटक कर मार डाला। बाद में शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया और फरार हो गया।

तिल्दा पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4661 1. रक्षाबंधन पर मां-बेटी की संदिग्ध मौतराजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके के ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका बिंद बाई चतुर्वेदी (55) बलौदाबाजार की रहने वाली थी और राखी बांधने अपने भाई के घर आई थी। उसकी बेटी उषा मनहरे (30) वहीं तिल्दा में […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रक्षाबंधन पर मां-बेटी की संदिग्ध मौत
राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके के ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका बिंद बाई चतुर्वेदी (55) बलौदाबाजार की रहने वाली थी और राखी बांधने अपने भाई के घर आई थी। उसकी बेटी उषा मनहरे (30) वहीं तिल्दा में रहती थी। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी है।

2. बिना डिग्री के 7 साल तक सरकारी डॉक्टर
रायपुर में एक व्यक्ति बिना MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के सात वर्षों तक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में काम करता रहा। आरटीआई से मामला खुलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने तुरंत उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। यह मामला फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की कहानी की तरह चौंकाने वाला है।

3. चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया, जिनमें मध्यप्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कार्रवाई निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए की गई है।

4. करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़
रायपुर रेंज पुलिस की ऑपरेशन साइबर शील्ड टीम ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना से प्रताप पात्रा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। उसके खिलाफ देशभर के 66 से अधिक थानों और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं।

5. अस्पताल में स्टाफ नदारद, महिला की फर्श पर डिलीवरी
सूरजपुर जिले के भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल की फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/feed/ 0
पिता ने मासूम बच्ची को छोड़ा लावारिस, चिट्टी लिखकर दर्द किया बयां https://maarmik.in/father-abandoned-his-innocent-daughter/ https://maarmik.in/father-abandoned-his-innocent-daughter/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:01 +0000 https://maarmik.in/?p=4636 रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक ऐसी दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज और सिस्टम की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या गरीबी और तंगहाली इंसान को इस हद तक तोड़ सकती है कि वह अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लावारिस छोड़ने पर मजबूर हो […]

The post पिता ने मासूम बच्ची को छोड़ा लावारिस, चिट्टी लिखकर दर्द किया बयां appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक ऐसी दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज और सिस्टम की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या गरीबी और तंगहाली इंसान को इस हद तक तोड़ सकती है कि वह अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लावारिस छोड़ने पर मजबूर हो जाए?

गुरुवार को खमतराई थाना क्षेत्र के व्यास तालाब, बिरगांव इलाके में खड़े एक छोटा हाथी वाहन में डेढ़ साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली। उसके पास एक दो पन्नों की चिट्ठी भी थी, जिसमें उस लाचार पिता ने अपने हालात बयान किए थे।

चिट्ठी में लिखा था –

“सॉरी, मुझे माफ कर देना। इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं। मेरा कोई नहीं है। मेरे लिए रहने के लिए भी जगह नहीं है, इसीलिए बच्चा को छोड़कर जा रहा हूं। अपना ना आए तो कोई अपना लेना। इस बच्चे को मैं अनाथ बना गया, इसलिए इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं। गुड बाय।”

“कोई मेरे बच्चे को अपना लेना, मरने जा रहा हूं मैं। जीना नहीं चाहता हूं। ठीक है, गुड बाय।”

पुलिस की कार्रवाई

  • खमतराई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

  • बच्ची के खान-पान और प्राथमिक देखरेख की व्यवस्था की गई है।

  • पुलिस अब उस पिता की तलाश कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि वह किस परिस्थिति से गुज़र रहा था।

  • प्राथमिक रूप से मामला आर्थिक तंगी, मानसिक अवसाद और सामाजिक असहायता का प्रतीत होता है।

सोचने पर मजबूर करता सवाल

  • क्या हमारा सिस्टम इतना असंवेदनशील हो गया है कि एक पिता को आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ा?

  • गरीबी, बेरोजगारी, बेघरपन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर हमारी नीतियां कितनी कारगर हैं?

  • क्या समाज की संवेदना सिर्फ कैमरे और खबरों तक सिमट गई है?

The post पिता ने मासूम बच्ची को छोड़ा लावारिस, चिट्टी लिखकर दर्द किया बयां appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/father-abandoned-his-innocent-daughter/feed/ 0